चंपाखेड़ी में पूर्व सरपंच एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री रतनलाल जी परिहार की प्रतिमा का अनावरण किया गया

चंपाखेड़ी में पूर्व सरपंच एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री रतनलाल जी परिहार की प्रतिमा का अनावरण किया गया
किशोर मलैया
ग्राम पंचायत चंपाखेड़ी में पूर्व सरपंच एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री रतनलाल जी परिहार की प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि फूल सिंह बरैया विधायक भांडेर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, मेघवाल समाज जिला अध्यक्ष राधेश्याम गौरवी एवं प्रतिमा अनावरण के प्रेरणा स्रोत अनिल मीणा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भवानी मंडी, राजू सूर्यवंशी मेघवाल समाज तहसील अध्यक्ष सुवासरा, रहें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरैया ने कहा कि समाज के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है आगे बढ़ने के लिए समाज को जागरूक किया गया वह बेटी के शिक्षा को भी बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया अंध विश्वास से दूर रहने व भविष्य के लिए समाज के युवाओं को हर फील्ड में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया मंच का संचालन अलवर से पधारे दया सागर द्वारा किया गया कार्यक्रम में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे ।वह रतनलाल सूर्यवंशी जी को सभी ने याद किया जिसमें सभी जन प्रतिनिधि सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



