नवप्रभा नवांकुर संस्था के प्रमुख ने प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारीयो की ली बैठक, सौंपी सेवा कि जिम्मेदारियां

गांव के विकास और समाज हितैषी कार्यों को प्राथमिकता प्रमुख लक्ष्य, आदर्श ग्राम ढोढर में बनाएगा जन सूचना केंद्र
पंकज बैरागी
सुवासरा- ग्रामीण क्षेत्रों में कई जरूरतमंद लोग जानकारी के अभाव में शासन की योजनाओं से वंचित रह जाते है। शासन और प्रशासन हर जरूरतमंद व्यक्ति को पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों को शासन की सभी योजनाओं की जानकारी एक जगह मिल सके, इसके लिए आदर्श गांव में जन सूचना केंद्र होना बेहद जरूरी है। प्रस्फुटन समिति गांव में उपयुक्त स्थल एवं केंद्र के लिए उपयुक्त व्यक्ति का चयन करें।
यह बात प्रस्फुटन समितियों की बैठक में नवांकुर नवप्रभा संस्था की सचिव टीना सोनी ने कही। सुवासरा सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों के साथ आदर्श ग्राम ढोढर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा मेंटर्स शामिल हुए। जिसमें ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में युवा एवं बच्चों को नशीली बस्तुओं एवं तंबाकू उत्पादों से दूर रखने पर जोर दिया गया। दीवार लेखन के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से परिचित कराया जाएगा। चिन्हांकित नवांकुर सखियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी ग्राम विकास समितियां अपने अपने गांव में पौधशाला बनाएं, जिसमें फल एवं छायादार पौधों को तैयार करें, बाद में उन्हें उपयुक्त स्थलों पर रोपित करें।
नवांकुर संस्था नवप्रभा द्वारा आयोजित सक्रियकरण बैठक में गतिविधियों के आयोजन, दस्तावेजीकरण एवं ऑनलाइन रिपोर्टिंग पर विस्तार से चर्चा हुई। सुवासरा सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ढोढर, ढावला भगवान, अंतरालिया, जगदी, नाथूखेड़ी के अध्यक्ष एवं सचिव तथा मेंटर चरणसिंह द्वारा भाग लिया गया।



