कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का सुवासरा आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का सुवासरा आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
सुवासरा। उज्जैन–गरोठ फोरलेन मार्ग से नागदा होते हुए सुवासरा पहुंचे कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत सुवासरा नगर के वार्ड क्रमांक 13 में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने पधारे। इस दौरान वे स्थानीय तहसील रोड से होकर आम रास्ते रुणीजा रोड स्थित सुवासरा नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सविता बलराम परिहार के निवास स्थान पर पहुंचे।महामहिम राज्यपाल के आगमन पर मालवी मेहर समाजजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा करते हुए, ढोल-धमाकों, आतिशबाजी एवं गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में सुवासरा क्षेत्र के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई, सीतामऊ जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कोटड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि निहालचंद मालवीय उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मालवी मेहर समाज मल्हारगढ़ के वरिष्ठ सदस्य अशोक खिलची, अखिल भारतीय माली मेहर समाज के तहसील अध्यक्ष शंकरलाल मेहर, भाजपा प्रदेश की पूर्व कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल कला, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह चौहान एवं लाल सिंह दुंगावत भी समारोह में शामिल हुए।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सभापति एवं पूर्व पार्षद हंसपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल सनन, भाजपा मंडल महामंत्री श्याम सिंह देवड़ा एवं गोविंद मेहर, जनपद सदस्य मुकेश सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश जायसवाल, पार्षद सभापति रिंकू सोनी उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा युवा नेता परमवीर सिंह होड़ा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भारत सिंह गुर्जर, दशरथ सिंह गुर्जर, सेवानिवृत्त शिक्षक नारायणलाल बोराणा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत के काफिले के साथ उपस्थित रहकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
रिपोर्टर : पंकज बैरागी



