कर्मचारी संघमंदसौर जिलासुवासरा
41 वर्ष से अधिक समय तक शिक्षा विभाग में कार्य कर सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक बोराना का किया भव्य स्वागत सम्मान

41 वर्ष से अधिक समय तक शिक्षा विभाग में कार्य कर सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक बोराना का किया भव्य स्वागत सम्मान
सुवासरा। तहसील की ग्राम पंचायत लकवा अंतर्गत ग्राम अंतरालिया में शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को गुरु-मंत्र के आधार पर दीक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु सतत कार्य करने वाले शिक्षक ने अपने जीवन के 41 वर्ष 3 माह शिक्षा सेवा में निस्वार्थ भाव, कर्तव्यनिष्ठा, वेदांग ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पूर्ण किए। उनके द्वारा शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन-शैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयासों की क्षेत्रभर में सराहना की जाती रही है।इस अवसर पर उनका भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम सुवासरा नगर के स्थानीय रुणीजा रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ मंदिर से सायं 5:30 बजे प्रारंभ हुआ, जो सुवासरा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वार्ड क्रमांक 13 स्थित मालवी मेहर समाज के कबीर मंदिर के सामने उनके निवास स्थान पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान सुवासरा संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर, साफा, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सुवासरा नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. बलराम परिहार, अखिल भारतीय मालवी मेहर समाज के तहसील अध्यक्ष शंकरलाल मेहर, सुवासरा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मगनलाल सूर्यवंशी, अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता लाभ समिति (म.प्र.) के मीडिया प्रभारी पंकज बैरागी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त शिक्षक नारायणलाल बोराणा, शिक्षक रमेश मेहर, शिक्षक हुकम सिंह मेहर, कांग्रेस नेता राम सिंह मेहर, मोहनलाल मेहर, पूर्व पार्षद शंकरलाल मेहर, पूर्व पार्षद मोहनलाल पारीक, पारीक इलेक्ट्रॉनिक्स के नरेंद्र मेहता सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
रात्रि में कांग्रेस नेता कुरूलाल शिक्षक के निवास स्थान पर निर्गुणी भजनों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षक के परिवारजनों द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर : पंकज बैरागी



