भक्ति/ आस्थादलौदामंदसौर जिला

03 मार्च को भगवान लक्ष्मीनारायण ,सांवलिया सेठ मंदिर पर कपाट रहेंगे बंद

03 मार्च को भगवान लक्ष्मीनारायण ,सांवलिया सेठ मंदिर पर कपाट रहेंगे बंद

दलौदा। 03 मार्च मंगलवार को खग्रास चंद्रग्रहण होने से मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान लक्ष्मीनारायण, सांवरिया सेठ मंदिर लदुसा कपाट बंद से पर दर्शन वर्जित रहेगा। तथा 04 मार्च को रंगोत्सव होली का मंदिर क्षेत्र में मनाया जाएगा।

मंदिर ट्रस्टी पंडित महेश व्यास लदुसा ने बताया कि खग्रास चंद्रग्रहण विक्रम संवत 2082 फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा वार मंगलवार दिनांक 3 मार्च 2026 को खग्रास ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण दृष्टिगोचर होगा तथा ग्रहण का सूतक काल होने से भक्तों के लिए भगवान सांवरिया सेठ के दर्शन पूर्णत, कपाट बंद रहेंगे तथा दिनांक 4 मार्च 2026 को प्रतिवर्ष अनुसार रंगो उत्सव होली मंदिर क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

मंदिर समिति ने सभी भक्तजन से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस आयोजन में भाग  लेवे । रंगो उत्सव के इस आयोजन में किसी भी प्रकार के नशे, मदिरा, भांग इत्यादि का सेवन  पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।  इस प्रकार के कृत्य पाए जाने पर ग्रामीण जनों एवं मंदिर समिति द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई की जावेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}