सीतामऊ थाना परिसर में आगामी त्यौहारों में शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति समिति कि बैठक संपन्न हुई

सीतामऊ थाना परिसर में आगामी त्यौहारों में शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति समिति कि बैठक संपन्न हुई
सीतामऊ। थाना परिसर में आगामी होली उत्सव आदि त्यौहारों को लेकर तहसीलदार मोहित सिनम कि अध्यक्षता में नपं अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत एसडीओपी दिनेश प्रजापति तथा सीएमओ जीवनराय माथुर कि उपस्थिति में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापत के द्वारा शांति समिति कि बैठक ली गई।
बैठक में 02 को होलिका दहन, 03 मार्च को गैर का आयोजन होगा, 8 को रंग पंचमी 10 को शीतला सप्तमी, वर्ष प्रतिपदा चेटीचंद,ईद फितर, हनुमान जयंती का आयोजन में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा कि गई।
तहसीलदार मोहित सिनम ने कहा कि त्योहार ऐसा नहीं मनाये जिससे किसी को कोई समस्या नहीं हो ऐसा नहीं हो। सभी त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाएं।
एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने कहा कि परंपरा अनुसार होलिका दहन का आयोजन होता है वें शांति व्यवस्था और आनंद उल्लास के साथ होली मनाएं। यदि नये स्थान पर होली मनाई जा रही है तो अनुमति लेना आवश्यक है। सभी त्यौहार में आयोजक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। होली गैर पारंपरिक रूप से मनाएं कपड़े फाड़ कर हर कहीं फेक देना ऐसा नहीं हो कपड़े नहीं फाड़े रंग गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार करें। एसडीओपी श्री प्रजापति ने कहा कि अभी सोने चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं अपने सुरक्षा रखते हुए पहने।
नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने सभी को होली उत्सव कि बधाई देते हुए कहा कि 04 मार्च को बच्चों कि परिक्षा होने के कारण नगर परिषद एवं सभी समाजसेवक गणों के सहयोग से आगामी 03 मार्च को गैर का आयोजन का निर्णय लिया गया है। आप सभी नगरवासी गणमान्य जन पधार कर आनंद उत्साह से रंगोत्सव मनाएं। श्री शुक्ला ने कहा कि कैमरे का पुलिस थाने को हेड ओवर कर दिया है इसका पत्र भी है।
नपं उपाध्यक्ष सुमित रावत ने होलीका पर्व कि बधाई देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति परंपरा होने के साथ रंगोत्सव गैर का आयोजन आपका अपना आयोजन हैं। 02 मार्च शाम को विशाल वाहन रैली एवं 03 मार्च को रंगोत्सव गैर का आयोजन हैं इसमें सभी नागरिक गण सहभागिता करें।नगर परिषद आपकी सेवा में सदैव समर्पित है।
सीएमओ श्री माथुर ने नागरिकों से होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर कंडे का उपयोग करने कि अपील की। तथा सभी कैमरे शीघ्र चालू करने कि बात कही।
कांग्रेस जिला महामंत्री गोविंद सिंह पंवार ने कहा कि हमारे यहां परंपरा रही है कि बालिकाएं बढ़ुलिया बना कर होलिका को माला चढ़ाती थी। यह परंपरा कायम रखने के लिए जनपद सीईओ के माध्यम से ग्राम पंचायतों को निर्देशित करें।
जिला योजना समिति सदस्य अनिल पांडेय ने कहा कि पुलिस बल नया होने से सभी परिचित नहीं हैं ऐसे में कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल संयम रखें। किसी भी प्रकार से कोई समस्या है तो गणमान्य नागरिकों हमको अवगत कराएं ताकि व्यवस्था बनी रहे।
थाना प्रभारी कमलेश प्रजापत ने कहा कि सभी नागरिक अपने अपने त्योहार शांति और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मनाएं। किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। होली का त्योहार है ऐसे में शराब पीकर बाजार में नहीं निकले वाहन नहीं चलाएं शराब इतना भी नहीं पीए कि परिवार वालों के लिए समस्या हो जाएं। अपनी सुरक्षा और आनंद उल्लास बनाए रखना अपने हाथों में है।थाना प्रभारी ने कैमरे को लेकर कहा कि जब सभी चालु हो जाएगा तब नपं और थाने में दोनों स्थान पर एलईडी में देख सकते हैं। इसका कंट्रोल थाने में है। इनके मेंटनेंस कि जिम्मेदारी नपं द्वारा कि जा रही है।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गणमान्य जन पत्रकार पर्व त्यौहार आयोजन के प्रमुख तथा गणमान्य जन पुलिस बल कर्मचारी उपस्थित रहे।



