व्यापार व्यवसायमंदसौरमंदसौर जिला
श्री शरद जी धींग बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, मंदसौर जिलाध्यक्ष

श्री शरद जी धींग बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, मंदसौर जिलाध्यक्ष
मंदसौर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मंदसौर इकाई के जिलाध्यक्ष पद हेतु *श्री शरद जी धींग* का मनोनयन किया गया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बाबूलाल गुप्ता जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गोपालदास अग्रवाल जी देवी अहिल्या चेम्बर्स आफ कामर्स एवं फेडरेशन इन्दौर के अध्यक्ष GST के सदस्य श्री रमेश जी खंडेलवाल की अनुशंसा एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से किया गया।
संगठन नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री शरद जी धींग अपने दीर्घ अनुभव, दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व के माध्यम से मन्दसौर ज़िले के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्य करेंगे। वे प्रदेश, जनपद एवं नगर स्तर पर व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए, सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में व्यापारी समाज की ज्वलंत समस्याओं का समाधान होगा तथा संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर संगठन द्वारा श्री शरद जी धींग को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई दी गई।
गौरतलब है कि श्री शरद जी धींग पूर्व में *मध्य प्रदेश इंडस्ट्री फेसीलिटेशन काउंसिल* के पूर्व आयोग सदस्य, *मंदसौर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स* के प्रमुख, *किराना व्यापारी संघ* के पूर्व अध्यक्ष, *मध्य प्रदेश फेडरेशन* के प्रवक्ता सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों में सक्रिय एवं जिम्मेदार पदों पर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं आपके इस मनोनयन से मन्दसौर व्यापारी संघ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं



