धर्म संस्कृतिमंदसौर जिलाशामगढ़

शामगढ़ में श्री यादें माता महोत्सव समिति द्वारा श्री राम कथा कि बचत राशि को मंदिरों के नवनिर्माण हेतु भेंट किया

शामगढ़ में श्री यादें माता महोत्सव समिति द्वारा श्री राम कथा कि बचत राशि को मंदिरों के नवनिर्माण हेतु भेंट किया

शामगढ़।  विगत माह 2 से 10 जनवरी 2026 को श्री यादें माता महोत्सव समिति एवं श्री रामभक्तों के संयुक्त तत्वावधान में क्षत्रिय खाती मांगलिक भवन शामगढ़ में नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन परम पूज्य साध्वी सीता बहन जी के मुखारविंद से आयोजित की गया श्री रामकथा में कई दानदाताओं द्वारा बढ़ चढकर भाग लिया गया एवं अनुदान राशि दी गई थी आयोजन समिति द्वारा कथा का बहुत ही सुंदर व शानदार आयोजन किया गया जिसकी बहुत ही प्रशंसा हुई समिति द्वारा समस्त खर्च के पश्चात बचत लगभग ₹93,000 की राशि को तीन मंदिर निर्माण के लिए भेंट की गई

आज मां महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर के पावन प्रांगण में मां महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर नवनिर्माण समिति श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर निर्माण समिति एवं श्री मिश्रौली धाम मंदिर के लिए प्रत्येक समिति को ₹31,151 का अनुदान दिया गया।

इस अवसर पर मिश्रौली धाम से पधारे हुए संत श्री विशेष रूप से उपस्थित रहे माताजी मंदिर निर्माण समिति की ओर से चुन्नी दीदी किशोर मुजावदिया मुकेश दानगढ़ पुजारी अर्जुन नाथ वही खेड़ापति हनुमान मंदिर से भूपेंद्र जैन मोहनलाल राठौर एवं प्रजापति समाज अध्यक्ष पूनमचंद्र प्रजापति चंदूलाल प्रजापति अनिल प्रजापति दिलीप प्रजापति ईश्वर प्रजापति रामगोपाल प्रजापति सत्यनारायण प्रजापति महेश प्रजापति मंगल प्रजापति कालूलाल कुमावत घनश्याम प्रजापति सहित यादें महोत्सव समिति श्री राम कथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}