समाचार मध्यप्रदेश नीमच 28 फरवरी 2026 शनिवार

//////////////////////////////////
रेणुका व्यास की पुस्तक का विमोचन आज
==========
जिले के सभी किसानों को प्रेरित कर, गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन करवाएं- श्री चंद्रा
सभी उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए छाया व पेयजल की व्यवस्था की जाए-कलेक्टर
कलेक्टर ने की उपार्जन तैयारियों की समीक्षा
नीमच 27 फरवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने की अध्यक्षता में रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर खरीदी के संबंध में उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, जिला विपणन अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त, क्षेत्रीय प्रबंधक,जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक उपस्थित थे।
बारदानों की उपलब्धता-कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिला विपणन अधिकारी, नीमच को निर्देशित किया, कि जिले में स्थापित उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी का अनुमान लगाकर सभी केन्द्रों पर पर्याप्त बारदान उपलब्ध करायें तथा भविष्य में आवश्यकता का आंकलन कर नियमित अंतराल पर जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम नीमच से समन्वय स्थापित करें, तथा परिवहन करावें, तथा उपार्जन केन्द्रो पर सिलाई मशीन, धागा, टेग, स्टेन्सील की व्यवस्था की जावे।
उपार्जन केन्द्रो पर किसानों के बैठने, छाया पेयजल की व्यवस्था-कलेक्टरश्री चंद्रा ने उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के बैठने की व्यवस्था, छाया एवं पीने के पानी की व्यवस्था एवं किसानों हेतु चाय नाश्ता स्टॉल की व्यवस्था भुगतान के आधार पर करने, के निर्देश भी दिए। सभी उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यक उपकरण लेपटॉप, इन्वेटर, प्रिन्टर, स्केनर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए ।
किसान पंजीयन – बैठक में बताया गया, कि मध्य प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल केंद्र सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
पंजीयन प्रक्रिया: किसान अपने गांव की ग्राम पंचायत, सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में भूमि स्वामी का सिकमीनामा अनुबंध शामिल है।
बैठक में कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों पर हम्मालों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है,कि उपार्जन कार्य में लगी सभी समितियों से संलग्न किसानों को एसएमएस के मान से अनुमानित आवक का आंकलन कर उपार्जित समितियों से हम्माल की व्यवस्था की जावे, तथा पर्याप्त संख्या में हम्माल हो, ताकि उसी दिन किसान के गेहॅू की तुलाई हो सकें।
जिला विपणन अधिकारी ई-उपार्जन पोर्टल पर उनको प्रदाय लॉगिन आई डी से उपार्जन समितियों की मेपिंग शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकता क्रमानुसार करें, तथा की गई मेपिंग की जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करे ।
उपार्जन केन्द्रों पर बेनर, फ्लेक्स आदि की व्यवस्था:-जिले में उपार्जन केन्द्र हेतु नियुक्त सहकारी समितियां शासन द्वारा निर्धारित नाप के बेनर पर निर्धारित जानकारी अनुसार आवश्यक बेनर जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम से प्राप्त कर उपार्जन केन्द्र पर सुलभ दृष्टि गोचर स्थान पर प्रदर्शित करें जिसमें विशेषकर एफएक्यू नार्मस प्रदर्शित करेगी तथा केन्द्र पर एफएक्यू परीक्षण के सभी उपकरण रखेगी।
परिवहन एवं भुगतान करने की व्यवस्था:-जिला विपणन अधिकारी, निर्धारित परिवहनकर्ता से शासन द्वारा निर्धारित समय में उपार्जन केन्द्र से परिवहन कराने, तथा विलंब से परिवहन करने पर प्रक्रियानुसार पेनल्टी लगाने, मेपिंग अनुसार गोदाम में ही परिवहन कर, गेहॅू अनलोड कराने, गेहॅू अनलोड होते ही उनके स्वीकृति पत्रक उसी दिन जारी करने और किसानों को समय पर भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
=================
कैंसर के खिलाफ जंग में एच.पी.वी. वैक्सीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
आज से जिला चिकित्सालय से सी.एच.सी. तक 14 वर्ष की बालिकाओं का निःशुल्क वेक्सीनेशन
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वी.सी. के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की
नीमच 27 फरवरी 2026, महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिये भारत सरकार द्वारा देशव्यापी एच.पी.वी. (ह्युमन पैपिलोमा वायरस) अभियान शनिवार से प्रारंभ किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मादी जी द्वारा राजस्थान के अजमेर से किया जावेगा। साथ ही प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के सफल संचालन एवं आवश्यक तैयारी की समीक्षा मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री अशोक वर्णवाल, मिशन संचालक डॉ.सलोनी सिडाना ने विडीयो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की गई। वी.सी. में मुख्य सचिव श्री जैन ने निर्देश दिए, कि अभियान को व्यापक सामाजिक जनजागृति के साथ क्रियान्वित कर, अधिकतम बालिकाओं को वैक्सीन से लाभांवित करे।
नीमच में वीडियों कांफ्रेंसिंग कक्ष में वी.सी. में कलेक्टर श्री हिमांषु चन्द्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शंभुलाल पाटीदार, वी.सी.सी.एम. श्री विजय बडोने उपस्थित थे।
यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया, कि जिला स्तरीय समारोह शनिवार को जिला चिकित्सालय परिसर में डायलिसीस सेन्टर के सामने जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में किया जावेगा। डॉ.प्रसाद ने बताया कि यह अभियान वर्तमान में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष में प्रवेश के 03 माह तक की किशोरियों के लिये प्रारंभ किया जा रहा है। यह वेक्सीन भविष्य में संभावित सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है। उक्त वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित होकर प्रभावशाली है तथा वैश्विक स्तर पर कई देशों मे पहले से प्रचलन में है।
डॉ.प्रसाद ने बताया, कि जिले मे एच.पी.वी.वैक्सीन लगाने को लेकर समस्त तैयारीयां पूर्ण कर ली गई है। स्कूल शिक्षा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से लक्ष्य समूह की बालिकाओं की लाईन लिस्ट तैयार कर ली गई है। प्रथम चरण में जिला चिकित्सालय नीमच सिविल हास्पिटल रामपुरा मनासा जावद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोली जीरन इन छः स्थानों को टीकाकरण केन्द्र के रूप में चिन्हित किया है। शनिवार से उक्त छः केन्द्रों पर टीकाकरण प्रारंभ किया जावेगा। अभियान के लिये जिले में वैक्सीनेटर को प्रशिक्षित किया जा चुका है। राज्य स्तर से प्राप्त प्रोटाकोल के अनुसार समस्त तैयारियां कर ली गई है, राज्य से वैक्सीन भी प्राप्त कर ली गई है तथा संबन्धित केन्द्रों पर वितरीत भी कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि उक्त टीकाकरण कार्यक्रम पूर्णतः स्वैच्छिक होकर बालिकाओं के माता पिता की सहमति के उपरांत ही टीकाकरण किया जावेगा टीकाकरण केन्द्र पर बालिका का आधार कार्ड एवं कोई भी एक मोबाईल न. के साथ उपस्थित हो। डॉ.प्रसाद ने जिले के समस्त अभिभावको से अपील की है, कि वे अपनी 14 वर्ष की बालिका को आवश्यक रूप से उक्त वैक्सीन लगवाए, जिससे उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा हो सके।
=============
प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीडितों को केशलेस ईलाज की सुविधा
नीमच 27 फरवरी 2026, प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रूपये तक का कैशलेस इलाज मिलता हैं। यह सुविधा हादसे की तारीख से 7 दिनों तक उपलब्ध रहती हैं। योजना का उद्देश्य गोल्डन आवर में जिंदगी बचाना है, क्योंकि लगभग 50% सड़क दुर्घटना मृत्यु को रोका जा सकता हैं, यदि पीड़ितों को समय पर इलाज मिले।
पात्रता:- सड़क दुर्घटना के सभी पीड़ित, चाहे वह हाईवे पर हुआ हो या शहर की सड़क पर, योजना का लाभ उठाने के लिए 112 पर कॉल कर सकते हैं।
प्रक्रिया:- हादसे की सूचना 112 पर देना होगी। एंबुलेंस सेवा का अनुरोध करें। अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज मिलेगा। क्लेम प्रोसेसिंग ऑनलाइन ट्रैक की जाएगी। नीमच जिले में इस योजना के तहत नि:शुल्क उपचार के लिए 43 निजी अस्पताल पंजीकृत किए गए हैं।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने पी.एम.राहत योजना के क्रियान्वयन की शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिए, कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए किसी भी अस्पताल में भर्ती करवाने पर अस्पताल द्वारा उपचार के लिए मना नहीं किया जा सकेगा। पीडित का तत्काल प्राथमिक उपचार कर, आवश्यकतानुसार अन्य उच्च संस्था में रेफर किया जा सकेगा। सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा 24 घंटे में प्रतिवेदन पोर्टल पर अपलोड किया जावेगा। हास्पीटल में 7 दिवस तक उपचार का खर्च 1.50 लाख की राशि की प्रतिपूर्ति योजना के तहत की जावेगी। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए है, कि वे इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
सभी वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा हो- कलेक्टर
कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपने वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा अवश्य कराने की अपील की हैं। उन्होने संबंधित अधिकारियों को बगैर बीमा के वाहन पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है, कि सभी वाहनों का थर्ड पार्टी एंश्योरेंस सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, मुख्य चिकित्सा डॉ.दिनेश प्रसाद भी उपस्थित थे।
===============
म.प्र.सरकार मछुआ समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है
मत्स्य पालन गतिविधियों के लिए 412.89 करोड़ का बजट
नीमच 27 फरवरी 2026, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मछुआ समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश सरकार ने मत्स्य पालन गतिविधियों के विकास एवं विस्तार के लिए 412.89 करोड़ रूपये की राशि का बजट प्रावधान वर्ष 2026-27 में किया हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 181 करोड़ रूपये की राशि एवं मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में 150 करोड़ का बजट प्रावधान किया हैं।
============
खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए दो ट्रेक्टर जप्त
नीमच 27 फरवरी 2026, खनि अधिकारी श्री गजेन्द्र सिह डाबर ने बताया, कि खनिज निरीक्षक श्री सुनिल जाधव एवं खनिज टीम ने अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध मनासा क्षेत्र के ग्राम खानखेडी में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण करते हुए 2 वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जप्त किया गया हैं। उक्त वाहनों को पुलिस थाना मनासा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं। अवैध उत्खन्न, परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त वाहनों में ट्रेक्टर पंजीयन क्रमांक- एम.पी.44जेडडी 1490 एवं ट्रेक्टर क्रमांक एम.पी.44एबी8565 शामिल हैं।
=======
कलेक्टर ने किया ओलंपियाड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
नीमच 26फरवरी2026
नीमच जिले में ओलंपियाड परीक्षा के परिणाम के आधार कक्षा 2 से कक्षा 8 तक प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विषय के कुल 32 सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थीयों का सम्मान समारोह गुरुवार क को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने सर्वोच्च अंक प्राप्त सभी विद्यार्थियों व उनके गाइड शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस एम मांगरिया, जिला परियोजना समन्वयक श्री दिलीप व्यास, सहायक परियोजना समन्वयक पंडित अंबिका प्रसाद जोशी एवं नरेश जोशी एवं तीनों विकास खंड के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने इस प्रकार की परीक्षाओं के माध्यम से शिक्षा के स्तर एवं विभिन्न परीक्षाओं में अधिकतम सफलता के लिए विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स । उन्होंने गाइड टीचर को निर्देशित किया कि शिक्षण में किन बातों का ध्यान रखा जाए । कलेक्टर ने इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में सीईओ ने प्रत्येक स्तर की परीक्षा में अच्छी तैयारी के साथ में अच्छे प्रदर्शन किस प्रकार से प्राप्त किया जाए इस पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया ।
कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपियाड प्रभारी एवं जिला अकादमिक समन्वयक पंडित अंबिका प्रसाद जोशी ने किया।
शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक श्री दिलीप व्यास ने बताया कि जिले में 18 नवंबर 2025 को प्रथम स्तर अर्थात जन शिक्षा केंद्र स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिता संपन्न करवाई गई थी .इस परीक्षा हेतु पूर्व में पंजीकृत 14645 में से 14546 विद्यार्थी जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हुए थे। इस आधार पर हम राज्य में प्रथम स्थान पर रहे थे एवं द्वितीय स्तर अर्थात जिला स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिता जो कि तीनों विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित करवाई गई थी। उसमें जन शिक्षा केंद्र स्तर से 2244 विद्यार्थी चयनित होकर आए थे। जिसमें से 2212 विद्यार्थी 16 एवं 17 जनवरी 26 को हुई इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे ।
==========
नीमच में बाल विवाह रोकथाम जगरूकता कार्यशाला संपन्न
नीमच 26 फरवरी2026 जनपद पंचायत नीमच के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास परियोजना, नीमच ग्रामीण द्वारा गुरुवार को बाल विवाह रोकथाम हेतु संचालित 100 दिवसीय अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत नीमच की महिला बाल विकास समिति के सभापति श्री रतनलाल मालावत विशेष रूप में उपस्थित थे। कार्यशाला दो पारियों में आयोजित की गई।।
परियोजना अधिकारी श्री इरफान अंसारी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाल विवाह हो जाने से
बालिकाओं की शिक्षा बाधित हो जाती है जिससे बालिकाओं का भविष्य प्रभावित होता है।आर्थिक निर्भरता और घरेलू हिंसा की संभावना बढ़ती है.कुपोषण एवं सामाजिक असमानता की समस्या रहती है।
कार्यशाला में लाड़ली बालिकाओं का समग्र सत्यापन, आभा आईडी, अपार आईडी, पोषण ट्रैकर, आंगनवाड़ी केंद्र संचालन, अभिलेख संधारण आदि विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। । उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यशाला में सुपरवाइजर सपना बैरागी, सारिका केदार, हु नाजिमा बी, उमा शर्मा, वंदना गुर्जेला, रिहाना खान, पिंकी भाटिया एवं इंदु सोनी द, ने विभिन्न बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
============
दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद
(जावद एन.डी.पी.एस. विषेष न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला)
जावद। विशेष न्यायाधीश श्री विनोद कुमार पाटीदार,(एन.डी.पी.एस. एक्ट) जावद, द्वारा 206 कट्टों में कुल 4109 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं एक हरे रंग की थैली में 5 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम की अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले दो आरोपीगण (1) राजमल उर्फ राजू पिता नारायणसिंह, उम्र-40 वर्ष एवं (2) भेरूलाल पिता नाथूलाल भील, उम्र-28 वर्ष, दोनो निवासी ग्राम दाता, तहसील कपासन, जिला चितौड़गढ़ (राजस्थान) को धारा 8(सी)/18(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,25,000-1,25,000 लाख रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 8(सी)/15(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 11-11 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2,00,000-2,00,000 लाख रूपये अर्थदण्ड, इस प्रकार दोनो आरोपीगण को कुल 31-31 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 3,25,000-3,25,000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सी.बी.एन. के विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20.11.2024 को जिला अफीम अधिकारी, नीमच के कार्यालय पर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 21.11.2022 को अषोक लिलेण्ड ट्रक में नयागांव के आसपास से अवैध मादक पदार्थ अफीम व डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी की जाने वाली हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सीबीएन द्वारा निवारक दल का गठन किया गया तथा दिनांक 21.11.2022 को सुबह के लगभग 5 बजे निवारक दल गुप्त सुचना के अनुसार नयागाव रेल्वे क्रासिंग के पास पहुँचा। थोडी देर बाद आषोक लिलेण्ड ट्रक नीमच की ओर से आता हुआ दिखाई दिया, जिसका पीछा कर उसे नयागांव टोल नाके पर रोका, ट्रक को आरोपी राजमल चला रहा था, तथा सहचालक की सीट पर आरोपी भैरूलाल बैठा हुआ था। निवारक दल द्वारा कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त नीमच ले जाकर उसकी तलाषी ली गई, जिसमें कुल 581 कट्टे रखे हुए थे। 581 कट्टो में से 375 कट्टों में नमक भरा हुआ था तथा शेष 206 काले रंग के कट्टों में कुल 4109 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हुआ था व एक हरे रंग की थेली में कुल 5 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम रखी हुई थी। इस प्रकार आरोपीगण द्वारा नमक की आड़ में अफीम एवं डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी करते हुए उसे जोधपुर (राजस्थान) ले जाया जा रहा था। निवारक दल द्वारा ट्रक सहित अफीम व डोडाचूरा को जप्त किया गया तथा आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। सीबीएन द्वारा आरोपीगण द्वारा अफीम व डोडाचूरा लाये जाने के संबंध में अनुसंधान जारी रखते हुए दोनों आरोपीगण के विरूद्ध अनुसंधान पूर्ण कर परिवाद माननीय विशेष न्यायालय, जावद में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक द्वारा सभी महत्वपूर्ण 8 गवाहों के बयान कराकर अवैध मादक पदार्थ अफीम एवं डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराया गया और दण्ड के प्रष्न विषेष लोक अभियोजक द्वारा तर्क रखे गये हैं कि आरोपीगण के पास अत्याधिक मात्रा में मादक पदार्थ जिससे सेवन से भारतवर्ष के युवाओं में नेषे की प्रवृत्ति फेल रही हैं, इसलिए उनको अधिकतम कारावास एवं जुर्माने के दण्ड से दण्डित किया जाये। माननीय विषेष न्यायालय द्वारा तर्को से सहमत होकर टिप्पणी की गई कि आरोपीगण द्वारा अत्याधिक मात्रा में मादक पदार्थ तस्करी की जा रही थी, जिससे आरोपीगण तस्करी गिरोह के सदस्य होना दर्षित हैं इसलिए माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया और दोनों ही कारावास की अवधी को एक के बाद एक/पृथक-पृथक भुगताये जाने का आदेष भी पारित किया गय। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा की गई एवं प्रकरण के कुषल संचालन में अधिवक्ता सुश्री दीपषिखा रावल का सराहनीय योगदान रहा।
===========
पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित
नीमच 27 फरवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में लोक स्वा.यां.विभाग द्वारा जिला स्तर पर ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण, जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण एवं रोकथाम तथा पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण प्रकोष्ठ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नियंत्रण प्रकोष्ठ (कंट्रोल रूम) प्रभारी श्री खुशवंतसिह राठौर उपयंत्री मोबाईल नम्बर 9826459949 है। नियंत्रण प्रकोष्ठ (कंट्रोल रूम) का दूरभाष क्रमांक 07423-230192 है। कंट्रोल रूम पर प्रात: 9 से सांय 5 बजे तक श्री रणजीतसिह गुर्जर भृत्य मो.न.9009488746 एवं प्रात: 11 से सायं 7 बजे तक श्री जगदीश बैरवा स्थल सहायक मो.न. 9424567580 की ड्यूटी लगाई गई हैं।
कार्यपालन यंत्री लोक स्वा.यां.विभाग श्री दीपेश वास्पत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया, कि कंट्रोल रूप पर अवकाश के दिवस में श्री गोपीलाल खारोल, आउटसोर्सिंग कर्मचारी मो.न.7898603395 प्रात: 10 से सांय 6 बजे तक कार्यरत रहेंगे। उक्त अधिकारी, कर्मचारी दूरभाष पर प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधित शिकायत पंजी में दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के सहायक यंत्री, उपयंत्री को पेयजल संबंधी जानकारी से अवगत करायेगे एवं पेयजल समस्या निराकरण पश्चात निराकरण संबंधी कार्यवाही भी शिकायत पंजी में दर्ज करेंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
=========
पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित
नीमच 27 फरवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार लोक स्वा.यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण, जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण एवं रोकथाम तथा पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु जनपद स्तर पर नियंत्रण प्रकोष्ठ (कंट्रोल रूम) स्थापित किए गए है।
नियंत्रण प्रकोष्ठ (कंट्रोल रूम) का दूरभाष क्रमांक 07423-230192 है। नीमच जिले में विकासखण्ड नीमच के उपयंत्री श्री खुशवंतसिह राठौर मो.न. 9826459949, जावद के उपयंत्री श्री जितेन्द्र चौंगड मो.न.7389468801 को जावद विकासखण्ड के लिए एवं सहायक यंत्री श्री कमलेश पाटीदार मो.न.8770612058 नीमच एवं जावद जनपद के लिए तथा मनासा के लिए उपयंत्री श्री जितेन्द्र चौंगड मो.न.7389468801 एवं सहायक यंत्री श्री एस.पी.व्यास मो.न. 7000867478 को कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।
=============



