नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 01 मार्च 2026 रविवार

/////////////////////////////////////

संकल्प से समाधान अभियान

दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने सिंगोली में शिविर सम्‍पन्‍न- 119 दिव्‍यांगजन लाभांवित

नीमच 28 फरवरी 2026, संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता की पहचान कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शासकीय अस्पताल सिंगोली (डोम)में शिविर आयोजित किया गया।संकल्प से समाधान अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कुल शिक्षा विभाग, जनजातिय कार्य विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विभाग,आयुष विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्सा विभागों के सहयोग से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है।

चिकित्सा अधिकारी डॉ.इतेश व्यास ने बताया, कि शनिवार को सिंगोली में आयोजित शिविर में कुल 119 दिव्यांगों ने अपना पंजीयन कराया। इसमें 50 दिव्यांगों ने बस सुविधा परिचय पत्र एवं 83 ने निशक्तता प्रमाण पत्र प्राप्त किये, साथ ही 13 रेल सुविधा प्रमाण पत्र, 16 मानसिक, 40 हड्डी, 9 तांत्रिक, 5 आंख से संबंधित दिव्‍यांगजनों ने लाभ लिया।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता भारती ,नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद मानसिक चिकित्सक डॉ.कृष्णकांत कारपेंटर,मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. सतीश चौधरी,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश मौर्य, ग्राम पंचायतो के सचिव ,सहायक सहायक सचिवों आदि ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।

====================

पी.एम.राहत योजना का लाभ दिलाकर सड़क दुघर्टना पीडितों की जीवन रक्षा करें-श्री चंद्रा

पी.एम.राहत योजना तहत सड़क दुघर्टना पीडितों को केशलेस उपचार की सुविधा

कलेक्‍टर श्री उपस्थिति में चिकित्‍सकों एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न

नीमच 28 फरवरी 2026, प्रधानमंत्री राहत योजना सड़क दुर्घटना पीडितों की जीवन सुरक्षा के लिए महत्‍वपूर्ण योजना है। सड़क दुघर्टना में पीडितों को गोल्‍डन अवर में तत्‍काल उपचार मुहैया करवाकर पीडितों का जीवन बचाया जा सकता है। पीएम राहत योजना के तहत दुर्घटना पीडितों को 1.50 लाख तक के केशलैश इलाज की सुविधा है। जिले में इस योजना के तहत 43 हास्‍पीटल इम्‍पेनल्‍ड किए गये है। सड़क दुर्घटना में पीडितों को तत्‍काल हास्‍पीटल में भर्ती करवाकर उनकी जीवन रक्षा की जा सकती है। इस योजना के सफल क्रियान्‍वयन में हास्‍पीटल एवं पुलिस की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। सभी पुलिस अधिकारी एवं चिकित्‍सक अपने दायित्‍वों का तत्‍परतापूर्वक निर्वहन कर, पीड़ि‍तों की जीवन रक्षा कर सकते हैं। यह बात कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में पी.एम.राहत योजना के तहत आयोजित जिले के पुलिस अधिकारियों, शासकीय एवं निजी चिकित्‍सकों और कम्‍प्‍यूटर आपरेटरों की बैठक सह प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कही।

इस मौके पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटिल, सभी इम्‍पेनल्‍ड हास्‍पीटल के चिकित्‍सक, एसडीओपी सुश्री निकिता सिह, श्री अमित राठौर, थाना प्रभारी भी उपस्थित थे।

पी.एम.राहत योजना के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में सभी पुलिस अधिकारियों, जिले के सभी इम्‍पेनल्‍ड 43 हास्‍पीटलों के चिकित्‍सकों और उनके आपरेटरों को पी.एम.राहत योजना के पोर्टल संचालन, ई-डिटेल्‍ड एक्‍सीडेंट रिर्पोट तैयार करने, ई डीएआर पोर्टल पर सडक दुर्घटना संबंधी जानकारी अपलोड करने, सड़क दुघर्टना पीडितों को हास्‍पीटल पहुचते ही तत्‍काल केशलेस उपचार सुविधा उपलब्‍ध कराने, पुलिस द्वारा ई.एस.एस.विक्‍टम आई.डी. तैयार करने, आदि के बारे में विस्‍तार से पावर प्रजेन्‍टेशन के माध्‍यम से श्री पुष्‍पेन्‍द्र सिह ने प्रशिक्षण दिया।

कलेक्‍टर ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, पुलिस विभाग व अन्‍य विभागों को पी.एम.राहत योजना के तहत जिला स्‍तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्‍त करने के निर्देश भी दिए।

===========

सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

नीमच जिले में छह टीकाकरण केंद्र स्‍थापित

नीमच 28 फरवरी 2026, सर्विकल कैंसर के बचाव के लिये राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी द्वारा अजमेर से किया गया। इस अवसर पर जिला स्‍तरीय शुभारंभ जिला चिकित्‍सालय में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.मनीष यादव ने किया।

इस अवसर पर डॉ.प्रसाद ने उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को एच.पी.वी.वैक्‍सीन के फायदो के बारे में बताया तथा अधिक से अधिक किशोरी बालिकाओं को मोबिलाईज कर, टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। वर्तमान में जिला चिकित्‍सालय नीमच सामुदायिक स्‍वा.केंद्र सिंगोली, जीरन, रामपुरा, सिविल हास्पिटल जावद, रामपुरा, मनासा इन छ स्‍थानों पर टीकाकरण किया जा रहा हैं।

डॉ.प्रसाद ने बताया, कि टीकाकरण के प्रारंभिक चरण 14 वर्ष की किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा हैं। टीकाकरण सत्र प्रत्‍येक शासकीय कार्यदिवस में प्रात: 10 से दोपहर 2.30 बजे तक खुला रहेगा। कोई भी व्‍यक्ति उक्‍त समय में पहुचकर किशोरियों का टीकाकरण करवा सकता हैं।

===========

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं – इंजी नवीन कुमार अग्रवाल 

क्या नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री अमित शाह देंगे त्यागपत्र ?
मंदसोर/भोपाल। दिल्ली में माननीय न्यायालय के द्वारा अपने अहम फैसले में शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से आम आदमी पार्टी के सभी उच्च स्तरीय नेताओं को बरी करने पर यह भी सिद्ध हो गया है कि अपने स्वयं को संस्कारित होने का दावा करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार से षड्यंत्र रचकर देश में विभिन्न राज्यों में सत्ता हथियाने का अनैतिक प्रयास कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर विपक्षी नेताओं को झूठे केस में उलझाकर बदनाम करने का घृणित कार्य कर रही है। उक्त कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल ने भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है कि क्या आप नैतिकता के आधार पर अपना त्यागपत्र देंगे या इसी प्रकार से संवैधानिक संस्थाओ का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओ को झूठे और बेबुनियाद प्रकरणों में उलझाते रहेंगे और साथ ही बेशर्म बने रहेंगे।
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के द्वारा बनाये फर्जी शराब घोटाले की आज कोर्ट ने सभी नेताओ को बरी कर सच्चाई बता दी। आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने आजाद भारत का सबसे बड़ा षड्यंत्र रचा था। लेकिन आज कोर्ट के निर्णय से साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है , मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है और आप कट्टर ईमानदार पार्टी है।
 अग्रवाल ने कहा कि इसी प्रकार का झूठा केस 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की भाजपा सरकार ने मेरे और मेरे 6 साथियो के ऊपर भी नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर व्याप्त भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए संघर्ष करते समय लगाया था, लेकिन कोर्ट ने 10 साल बाद हमें भी इसी प्रकार से दोनों को झूठे केस से बरी कर सिद्ध कर दिया था कि नीमच के आप साथी भी कट्टर ईमानदार है। इससे स्वतः प्रमाणित होता है कि भाजपा नीमच से लेकर दिल्ली तक किस प्रकार से देश की सबसे कट्टर ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को षड्यंत्र रचकर झूठे प्रकरण में फंसाती है।
=========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}