प्रसिद्ध पुरातन वेडी के मार बालाजी धाम के श्री बजरंग द्वार का लोकार्पण

प्रसिद्ध पुरातन वेडी के मार बालाजी धाम के श्री बजरंग द्वार का लोकार्पण
शामगढ़। नगर में प्रसिद्ध पुरातन वेडी के मार बालाजी धाम के स्वागत द्वार श्री बजरंग द्वार का लोकार्पण नपा अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी सीएमओ सुरेश कुमार यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोकार्पण किया गया।
द्वार के ऊपर लगी 16 फीट की विशाल गदा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है द्वार बनने के बाद मंदिर के मार्ग की सुंदरता बढ़ गई है ।
इस अवसर पर श्रीमती कविता नरेंद्र यादव उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी सीएमओ सुरेश कुमार यादव नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार ब्रांड एंबेसडर मनोज चौधरी गोपाल जोशी हेमंत चंद्रावत भेरूलाल जामलिया ओमप्रकाश डपकरा (बालाजीनमकीन )दुर्गेश शर्मा सर दिनेश धामनिया पुष्कर फरक्या मंगलेश खाती पटेल पाटीदार जी महेश पोरवाल चाय सुरेश सेठिया शरद मेहता अमित चौधरी धर्मेंद्र उपाध्याय पत्रकार साथी कमल प्रजापति राजू परिहार सतीश मादलिया व अन्य नगरवासी उपस्थित रहे।



