
रिपोर्टर जितेंद्र सिह चंद्रावत जडवासा
पिता की नेत्रदान की इच्छा पूरी करने आधी रात को बुलाई टीम, नेत्रदान बना सेवा की मिसाल
जडवासा। जावरा सोमवारिया निवासी पत्रकार उमेश शर्मा के पिताश्री नेत्रदानी श्री दुर्गाशंकर शर्मा का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा सोमवारिया स्थित निवास से निकली और आनंदी हनुमान मुक्तिधाम पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ।
स्वर्गीय दुर्गाशंकर शर्मा की इच्छा थी कि मृत्यु उपरांत उनके नेत्रों का दान किया जाए। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए उनके बेटे उमेश शर्मा ने भारत विकास परिषद जावरा पदाधिकारियों से संपर्क कर आधी रात को नेत्रदान की टीम बुलवाई और पिताजी की इच्छानुसार उनका नेत्रदान करवाया।
रतलाम नगर निगम से सेवानिवृत्त दुर्गाशंकर शर्मा समाजसेवा से जुड़े रहे थे और दुनिया को अलविदा करने के बाद भी मिसाल कायम कर गए। फाल्गुन शुक्ल एकादशी 27 फरवरी 2026 को शाम 7.30 बजे उनका देवलोकगमन हुआ। उनकी भावना अनुसार नेत्रदान के लिए पहल की गई। बेटे उमेश शर्मा ने भारत विकास परिषद के नेत्रदान प्रकल्प प्रांत प्रभारी शेखर नाहर से संपर्क किया। संस्था के जावरा शाखा अध्यक्ष पप्पू सिंह, संगठन मंत्री नितेश धनोतिया, समाजसेवी सुभाष टुकड़ियां के विशेष सहयोग व समन्वय से आधी रात 2 बजे नेत्रदान की टीम गीता भवन न्यास बड़नगर से जावरा सोमवारिया पहुंची और यहां स्वर्गीय दुर्गाशंकर शर्मा का नेत्रदान सफल करवाया। नेत्रदान की इस पहल की सभी ने सराहना की। अंतिम यात्रा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, समाजसेवी सुनील पोखरना, लाला जोशी, सुभाष टुकड़ियां, पत्रकार संघ अध्यक्ष पवन शर्मा, देवेंद्र शर्मा नियति प्रेस, इंदरमल टुकड़ियां, पत्रकार अभय सुराणा, अभय कोठारी, भैसोदा नगर परिषद के उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इसके साथ ही भारत विकास परिषद का जावरा में 27वां नेत्रदान पुरा होकर इतिहास बना हैं।


