
रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह चंद्रावत जडवासा
जडवासा में सूचीकरण शुरू जनगणना मकान नंबर चिन्हित प्रक्रिया प्रारंभ
ढोढर। पिपलोदा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जडवासा में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की महा मूहीम अब रतलाम जिले के ग्रामीण अंचल में पूरी सर्कियता के साथ शुरू हो गई हैं शुक्रवार को पिपलोदा खंड के ग्राम जडवासा में मकान सूचीकरण और मकान गणना के प्रथम चरण विधिवत शुभारंभ किया गया इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को धरातल पर उतरने के लिए पंचायत सचिव हीरालाल चौधरी सहायक सचिव भारत राठौड़ गांव चौकीदार भगतराम की संयुक्त टीम आज गांव की गलियों में उतरी घर घर जाकर मकान के चिन्हाकन की प्रक्रिया पूरी करवाई और यह सुनिश्चित किया की जनगणना का आधार डाटा पूरी पारदर्शिता के साथ दर्ज हो सर्वे के दौरान दल द्वारा प्रत्येक मकान की दीवार पर स्थाई शाही से जनगणना मकान नंबर और क्रम संख्या दर्ज की जा रही हैं



