देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

चार घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद, कैंपियरगंज पुलिस की तत्परता रंग लाई

चार घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद, कैंपियरगंज पुलिस की तत्परता रंग लाई

गोरखपुर कैंपियरगंज थाना पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सहायता से एक 14 वर्षीय लापता किशोर को महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की सक्रियता ने न केवल किशोर को सुरक्षित वापस लाया, बल्कि परिजनों को बड़ी राहत प्रदान की।शुक्रवार को ग्राम गोपालापुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान भुआल यादव ने थाना कैंपियरगंज में सूचना दी कि गांव के सुमित निषाद (14 वर्ष, पुत्र सुदर्शन निषाद) दोपहर लगभग 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। टीम में उपनिरीक्षक अविरल मिश्रा, उपनिरीक्षक सुभांशु यादव, उपनिरीक्षक गौरव मिश्रा, कांस्टेबल संगम राजभर और कांस्टेबल महेंद्र तिवारी शामिल थे।पुलिस ने किशोर की फोटो प्राप्त कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में उसका फोटो प्रसारित किया। साथ ही, क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने उसे सकुशल थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की और फिर उसकी माता चंदा देवी सहित परिजनों को सौंप दिया।किशोर के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया। यह घटना पुलिस की सतर्कता और आधुनिक तकनीकों के उपयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो लापता व्यक्तियों की त्वरित खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}