नीमचमंदसौरमध्यप्रदेश
श्री प्रेमनारायण चौधरी अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

*नीमच*
अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंडित राजकुमार मिश्रा एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री पराग प्रसाद रावत के निर्देश पर श्री प्रेमनारायण चौधरी गरोठ को राजीव गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है।
श्री चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच की जिम्मेदारी उनके संगठन के प्रति निष्ठा तथा कर्तव्य को देखते हुए दी गई है। कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रचारित व प्रसारित करने में श्री चौधरी अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे। श्री चौधरी के राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी मिलने पर स्नेहजनो द्वारा उनको बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।



