शिक्षक कारूलाल पुष्पाध्य के सेवानिवृत कार्यक्रम में राज्यपाल श्री गहलोत करेंगे सहभागिता

शिक्षक कारूलाल पुष्पाध्य के सेवानिवृत कार्यक्रम में राज्यपाल श्री गहलोत करेंगे सहभागिता
पंकज बैरागी
सुवासरा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखवा में स्थित ग्राम अंतरालिया में शिक्षा जगत में 41 वर्ष 3 माह तक निस्वार्थ, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवा प्रदान करने वाले शिक्षक श्री कारुलाल पुष्पाध्य दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
28 फरवरी 2026 को सायं 05:00 बजे स्थानीय रूनीजा रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ से उनकी भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होकर सुवासरा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उनके निवास स्थान तक पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान सुवासरा तहसील के समस्त संकुलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया जाएगा।
इसके पश्चात दिनांक 01 मार्च 2026 को शिक्षक कारुलाल पुष्पाध्य के सम्मान में अभिवादन समारोह का आयोजन स्थानीय पोरवाल परिणय रिजॉर्ट में किया जाएगा। कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। प्रातः 10:00 बजे उनके निवास स्थान वार्ड क्रमांक 9 से शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा कार्यक्रम का समापन स्थानीय पोरवाल परिणय रिजॉर्ट सम्मान समारोह समापन किया जाएगा।



