
सड़क निर्माण की एजेंसी बदलने की बात को लेकर करवा खेड़ी आश्रम के महंत योगी प्रकाश नाथ को सरपंच प्रतिनिधि ने दी धमकी
✍️ राजेन्द्र देवड़ा पत्रकार
आलोट। ताल तहसील के करवा खड़ी गांव के श्रीनाथ आश्रम के महंत योगी प्रकाश नाथ को कथित रूप से धमकी देने का मामला सामने आया है जिसकी लिखीत शिकायत ताल थाने में कि गई है।आलोट क्षेत्र के ताल के ग्राम करवाखेडी सरपंच प्रतिनिधि शिवनारायण धाकड़ की शिकायत गई है वहीं पुलिस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद योगी उमेश नाथ द्वारा बीस लाख रुपए से रोड निर्माण कार्य कुटीया आश्रम करवाखेडी से ताल मार्ग के निर्माण हेतु स्वीकृत की गई थी जिसमें पूर्व में निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत करवाखेड़ी थी ओजिसे यह कार्य निर्माण एजेंसी करवाखेड़ी ग्राम पंचायत से लेकर यह कार्य नगर परिषद ताल को आदेश जारी होने की बात लेकर बना है। जिसे लेकर करीब एक माह से आपसी खींचतान बना हुआ है।
श्रीनाथ आश्रम के महंत योगी प्रकाश नाथ ने को जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि उक्त मामले को लेकर कथित तौर पर ग्राम पंचायत करवा खेड़ी सरपंच प्रतिनिधि शिवनारायण धाकड़ द्वारा अनावश्यक रूप से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां दी जा रही है एवं आश्रम की झूठी बदनामी की जा रही है । और उनके दत्तक पुत्र रविनाथ जो ग्राम करवाखेड़ी के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने जाता है उसे लाना ले जाना पड़ता है। उसे लेने के लिए 26 फरवरी को आश्रम के भगत अनिल को करवा खेड़ी स्कूल पहुंचाया तो ग्राम पंचायत करवाखेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि शिवनारायण धाकड़ ने उसे मेरे बारे में कहा कि गांव में नहीं घुसने देंगे और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकीयां दी। जिसकी लिखित में शिकायत ताल पुलिस को करते हुए कार्रवाई की मांग की है। आपने कहा कि जब हम साधु संत महंतों को ही ऐसे धमकियां मिल रही है तो फिर आम जनता का क्या होता होगा। व हम 6 से 7 व्यक्ति उक्त आश्रम पर जंगल में रहते हैं और हमें आशंका है कि हमारे साथ किसी भी समय अच्छी बुरी घटना दुर्घटना घटित हो सकती है।
उक्त मामले को लेकर ग्राम पंचायत करवा खेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि शिवनारायण धाकड़ ने बताया कि मैने किसी भी प्रकार की कोई धमकी किसी को भी नहीं दी है और मेरे पास समस्त प्रकार की काल रिकॉर्डिंग मौजूद है और राज्यसभा सांसद द्वारा जो रोड की राशि स्वीकृत की गई थी । वह हमारे लेटर पैड पर स्वीकृत हुई थी। हमारे द्वारा काफी भाग दौड़ की गई थी। परंतु उनके द्वारा निर्माण एजेंसी बदलवा दी गई है। और जो भी आरोप मुझ पर उनके द्वारा लगाए गए हैं ।वह सभी आरोप झूठे हैं। और फिलहाल में अभी बाहर शादी में हूं।
वहीं उक्त मामले को लेकर ताल थाना प्रभारी तुर सिंह डावर ने बताया कि उपरोक्त संबंध में लेखी में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।



