सुवासरामंदसौर जिला

धानखेड़ी में रासेयो इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के ‘तृतीय दिवस’ में ‘व्याख्यान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

धानखेड़ी में रासेयो इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के ‘तृतीय दिवस’ में ‘व्याख्यान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पंकज बैरागी रिपोर्टर

सुवासरा। महाराणा प्रताप शासकीय महाविद्यालय सुवासरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार पाटीदार के मार्गदर्शन में  24 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक ग्राम पंचायत भवन धानखेड़ी में किया गया। आज  26 फरवरी 2026 को सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस को सर्वप्रथम शिविरार्थियों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को शिविर स्थल पर उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया। इसके पश्चात स्थानीय ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल शिव मंदिर एवं टेकरी माता मंदिर स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्रित कर खाली जगह पर जलाकर नष्ट कर मंदिर स्थल को प्लास्टिक मुक्त किया गया। शिविर के बौद्धिक सत्र में दोपहर 1 बजे से व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्याख्यान हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग से उपस्थित आंगनवाड़ी सुपरवाईज़र नीलोफर मंसूरी द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर व्याख्यान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में व्याख्यान हेतु उपस्थित मुख्य अतिथि एवं वक्ता का महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। तत्पश्चात व्याख्यान में ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं एवं शिविरार्थियों को महिला स्वास्थ्य एवं पोषण आहार के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हमें अपनी दिनचर्या में अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें अपनी भोजन की थाली को रंगीन अर्थात थाली में वे सभी पोषक तत्व जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है जैसे-दाल, हरी सब्जी, दही, सलाद आदि जो कि गांव में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इन्हीं से हमें पूरा पोषण सही रुप मिल जाता है। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं समझाया कि अपने घर के छोटे बच्चों को हमें बाहर के जंक फूड से बचाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि यदि हमने अपने आहार पर ध्यान नहीं दिया तो हमारे शरीर में विटामिन एवं प्रोटीन की कमी होने के कारण हमें कई तरह की बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है। कार्यक्रम के अंत में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश एस्के द्वारा भी शिवरार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को पोषण आहार को लेकर अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक परमेश्वर कक्षा बी.ए. द्वितीय वर्ष द्वारा किया गया एवं आभार पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंभू सिंह सिसोदिया द्वारा व्यक्त किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सहयोगी सुश्री अंजलि व्यास, कर्मचारी श्री अरविंद जोशी, स्वयंसेवक एवं स्थानीय शिविरार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}