मंदसौरमध्यप्रदेश
8 मार्च को 2026 रविवार को निकलेगी समरसता गैर

होली का पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधता है -दशरथ सिंह झाला
मंदसौर। होली हमारी संस्कृति का एक प्रमुख त्यौहार है यह केवल रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि सामाजिक समरसता एकता प्रेम और भाईचारे का प्रतीक भी है इस त्यौहार में सभी लोग गिले शिकवे भूलकर उत्साह से भाग लेते हैं जिस समाज एकता के सूत्र में बनता है।सामाजिक समरसता मंच लगभग दो दशकों से मंदसौर नगर में निवास करने वाले सभी समाज बंधुओं एवं सभी धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के साथ यह पर्व मनाता चला आ रहा है
दिनांक 8 मार्च 2026 रविवार को सामाजिक समरसता मंच एक भव्य और दिव्य फाग यात्रा का आयोजन करने जा रहा है।
इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए नगर में निवास रत सभी समाज प्रमुखों की एवं विभिन्न धार्मिक संगठनों की एक आवश्यक बैठक केशव नगर स्थित शिशु मंदिर के सभागार में आयोजित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अभिभाषक दशरथ सिंह झाला ने कहा कि हमारे शेष त्योहार हम परिवार में मनाते हैं एक होली का पर्व ही वो पर्व है जो सामाजिक रूप से मनाया जाता है। इसलिए हम सबको पूरे उत्साह के साथ अधिक से अधिक संख्या में आना है और रंग पंचमी पर फाग महोत्सव को यादगार बनाना है।
वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे मंदसौर शहर ने पूरे देश को सामाजिक समरसता का संदेश दिया है और इसका माध्यम बना है होली पर्व। यह प्रयोगवादी नगर है कोई भी रचनात्मक प्रयास हमेशा सफल होते हैं। इस बार 20 बस्तियों की गैर महागैर में परिवर्तित होगी ओर विहंगम स्वरूप फाग यात्रा का रंग पंचमी पर होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेस क्लब अध्यक्ष पुष्पराज सिंह राणा वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र धनोतिया, विकास भंडारी पंडित गोपाल कृष्ण त्रिपाठी अनिल मांडवकर नरेंद्र सिंह चौहान डॉक्टर प्रवीण मंडलोई कपिल भंडारी आदि कई समाज सेवियो द्वारा समरसता ग़ैर को भव्य और दिव्य बनाने के सुझाव दिए।
पूरे नगर को तीन उपनगर एवं 20 भागों में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र से ढोल नगाड़ों के साथ प्रातः 9 बजे से गैर निकल जाएगी यह सभी गैर प्रातः 11 बजे घंटाघर पर एकत्रित होगी। घंटाघर से प्रातः 11रू00 बजे यह महागैर कालिदास मार्ग भारत माता चौराहा बालाजी मंदिर बस स्टैंड युवराज क्लब होते हुए गांधी चौराहे पर समाप्त होगी। जिसमें 51 ढोल, बैंड बाजे ,रंग और गुलाल उड़ने वाले फाइटर, भगोरिया नृत्य की टोलियां, फाग गीतों के माध्यम से लोगों को मंत्र मुक्त कर देने वाले गायक कलाकार, चलीत झांकियां, नृत्य करते रंग और गुलाल उड़ती युवाओं की टौलिया आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष राजेश कासट ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप भाटी ने किया एवं आभार जितेंद्र गहलोत ने माना। उपस्थित महानुभावों से संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बनी फिल्म शतक देखने का आग्रह किया।



