दलौदामंदसौर जिला

वाटर सप्लायर्स और पंप संचालकों को न्यूनतम वेतन दिए जाने को लेकर दिया ज्ञापन

वाटर सप्लायर्स और पंप संचालकों को न्यूनतम वेतन दिए जाने को लेकर दिया ज्ञापन

 

दलोदा।नल जल चालक के प्रदेश अध्यक्ष जानकी लाल धाकड़ के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मंदसौर जिला कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन में मांग की गई की मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतों में नल जल योजना करीबन 20 वर्षों से कार्यरत है, जिसमें नल चालक एवं पंप आपरेटर के रूप में 20 वर्षों से कर्मचारी कार्य कर रहें है। परन्तु ग्राम पंचायतों में इनका पद नहीं होने के कारण इनको शासन की योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। मुख्य मंत्री से निवेदन है कि ग्राम पंचायतो में कार्यरत नल चालको को न्युनतम वेतन का लाभ दिया जाये। वर्तमान में ग्राम पंचायतों में कार्यरत नल चालको को न्युनतम वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्राम पंचायतों में नल जल योजना को फंण्ड नहीं होने के कारण इन कर्मचारीयों को शासन की योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। वर्तमान में नल चालको को 2000 रु से 5000 रु प्रति माह का वेतन दिया जाता है। वो भी साल में एक बार। जबकि नल चालक सूबह 4 बजे उठकर जनता की सेवा में तत्पर रहता है. और जनता की सेवा करता है। सरकार ने कई योजनाएँ चलाई जिसमें सरकार ने जो नल चालको की अनदेखी करी जबकि जल ही जीवन है, और कर्मचारी जो ऐसी भीषण गर्मी में बारिश में नल जल की जनता की सेवा करते है।सरकार का सबसे महत्वपुर्ण कार्य है कि जनता तक शुद्ध जल पहुंचे।

नल जल चालको की यह मांग- 01 श्रम विभाग द्वारा घोषित न्युनतम वेतन का लाभी दिया जाये।

02 नल जल योजना में पंचायतों में कार्यरत करते समय सेवाकाल में आकस्मिक मृत्यु एवं दुर्घटना के कारण मृत्यु होने की दशा में शासन द्वारा बीमा कराया जाये।03 दो वर्ष के कार्यकाल पुर्ण करने वाले को ग्राम पंचायत का नियनित कमचारी माना जावे। नल जल चालको को शात्तन के आदेश अनुसार शासन द्वारा निर्धारित न्युनतन वेतन दिये जाने हेतु आदेशित करने की कृपा करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}