मंदसौरमध्यप्रदेश

वायडी नगर पुलिस द्वारा 10 लाख रुपये चुराने वाले अतंर्राज्यीय शातीर अपराधीयों को गिरफ्तार कर रुपये बरामद किये

वायडी नगर पुलिस द्वारा 10 लाख रुपये चुराने वाले अतंर्राज्यीय शातीर अपराधीयों को गिरफ्तार कर रुपये बरामद किये

मन्दसौर -थाना वायडी नगर पुलिस द्वारा मात्र 15 घण्टे में कार का शीशा तोडकर नगद 10 लाख रुपये चुराने वाले अतंर्राज्यीय शातीर अपराधीयों को गिरफ्तार कर चोरी गए रुपये बरामद किये गए । कई सीसीटीव्ही फुटेज चेक करने के उपरान्त अन्तर्राज्यीय चोरो को किया गिरफ्तार पुलिस के त्वरित एक्शन एवं अन्य राज्यों की पुलिस के साथ आपसी समन्वय से मात्र 15 घण्टे मे किया आरोपियो को किया डिटेन, चोरी की गई शत प्रतिशत राशि बरामद ।पुलिस द्वारा पुरी रात करीब 300 किलो मीटर की दुरी तय कर आरोपीगण को किया गया गिरफ्तार  25.02.2025 को फरियादी तुलसीराम पिता गोवर्धनलाल धनोतिया निवासी – बोलखेडा थाना वायडीनगर मदंसौर ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि आज दिनांक को मेरे द्वारा IDFC बैंक तथा HDFC बैंक से 18 लाख रुपये नगद निकाले थे जिसमें से 10 लाख रुपये अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरे घर के बाहर खडी मेरी कार का शीशा तोडकर लेकर भाग गए है । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना वायडीनगर मंदसौर पर अपराध धारा – 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया ।

उक्त सनसनीखेज घटना पर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम को की अज्ञात आरोपीयों की पतारसी तथा मश्रुका बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था । जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर जितेन्द्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी वायडी नगर निरी. शिवांशु मालवीय के नेतृत्व मे थाना वायडी नगर के उनि विनय बुंदेला एवं उ0नि0 रितेश नागर प्रभारी सायबर सेल मंदसौर की टीम गठित कर आरोपियो की पतारसी एवं चोरी गये रूपयो बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस कार्यवाही – गठित की गई टीम के द्वारा बैंक , घटना स्थल के आस – पास, आरोपियों द्वारा उपयोग किये गए रुट की सीसीटीवी फुटैज देखे गए । जिसके आधार पर एक आरोपी की पहचान की गयी जिससे आरोपी कर्नाटक राज्य का निवासी होकर इस प्रकार की वारदात करने वाली गैंग का सरगना होना पाया गया । आरोपी के संबंध में टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर राजस्थान पुलिस से समन्वय स्थापित कर पतारसी की गयी जिस दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपीगण घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल से राजस्थान कोटा तरफ भागे है । राजस्थान पुलिस को आरोपियो के फोटोज भेजे जाकर तकनिकी विश्लेषण के आधार पर आरोपीयों को थाना बस्सी जिला चित्तौडगढ राजस्थान पुलिस के माध्यम से डिटेन किया गया ।

तरीका ए वारदात- आरोपीगण अन्तर्राज्यीय शातीर चोर होकर वाहन का शिशा तोडकर नगदी चोरी करने मे माहीर है । आरोपीगण वारदात करने से पहले मोटरसाईकिल चोरी करते है फिर जिस भी राज्य मे चोरी करना होती है वहाँ की फर्जी नम्बर प्लेट उसी चोरी की मोटर साईकिल पर लगाते है और बैंक व वित्तिय संस्थानो के आस पास नगद रुपये निकालने वालों की रैकी करते है तथा बैंक से ही रूपये निकालने वाले व्यक्तियों का पीछा करने लगते है औऱ मौका पाकर उनके वाहन का काँच तोडकर रूपये चोरी कर फरार हो जाते है । घटना स्थल से 100-150 किलो मीटर की दूरी तय कर चोरी की गई मोटरसाईकिल को किसी अज्ञात स्थान पर फेंक देते है तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन के साधनो से फरार हो जाते है । आरोपीगण के विरुद्ध पूर्वं में भी देश के कई राज्यों में इसी प्रकार की वारदात करने की जानकारी प्रकाश में आयी है । आरोपीगण के आपराधिक रिकार्ड निकाले जा रहे है ।

बरामद मशरूका— नगदी 10 लाख रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल ।

आरोपी के नाम–01. विष्णु उर्फ भरत पिता रामू भोई उम्र 21 साल निवासी केशवपुरा कॉलोनी, सेकण्ड क्रॉस, तहसील भद्रावती, थाना उसमने जिला शिवमोगा कर्नाटक ।

02. सुनिल उर्फ बाबु उर्फ बालू पिता रामू भोई उम्र 32 साल निवासी केशवपुरा कॉलोनी, सेकण्ड क्रॉस, तहसील भद्रावती, थाना उसमने जिला शिवमोगा कर्नाटक । (मुख्य सरगना)

सराहनीय कार्यवाही – उक्त कार्य़वाही में निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी वायडी नगर, निरीक्षक वरूण तिवारी थाना प्रभारी नाहरगढ़, उनि रितेश नागर (प्रभारी सायबर सेल), उनि विनय बुन्देला, प्र.आर. 98 मंगलसिंह, प्र.आर. 639 आशीष बैरागी( सायबर सेल), प्रआर मुजफ्फरउद्दीन (सायबर सेल), आर. 467 मनीष बघेल (सायबर सेल) आर. 344 नवाज शरीफ थाना वायडीनगर मंदसौर तथा थाना बस्सी जिला चित्तौडगढ पुलिस से निरीक्षक चम्पालाल जी थाना प्रभारी बस्सी, प्रआर 1237 विक्रम सिंह, आर. 172 विजेश अहीर, आर. 664 सोभाग, आर. 568 शंकर लाल, आर. 862 बगदाराम थाना बस्सी जिला चित्तौडगढ (राज.) का सराहनीय योगदान रहा । जिन्हैं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पृथक से पुरुस्कृत किया जावेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}