मंदसौर जिलाराजनीति

किसान महाचौपाल में मंदसौर जिले से कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी, किसान विरोधी ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार हुंकार

किसान महाचौपाल में मंदसौर जिले से कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी, किसान विरोधी ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार हुंकार

मंदसौर। प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल किसान महाचौपाल में मंदसौर जिले से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न ब्लॉकों सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में जोरदार आक्रोश व्यक्त किया।

महाचौपाल को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार किया।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि यह ट्रेड डील देश के अन्नदाता किसानों के हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया यह समझौता किसानों के हितों की अनदेखी कर विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से देश के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मंदसौर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक तरीके से विफल किया जाएगा और पार्टी किसानों के हितों के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}