जिले में चल रही बच्चे चोरी की घटना को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र संघ ने एसपी को दिया ज्ञापन

जिले में चल रही बच्चे चोरी की घटना को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र संघ ने एसपी को दिया ज्ञापन
मंदसौर दिनांक 25 फरवरी बुधवार को जिले में चल रही बच्चा चोरी की घटनाओं और अफवाहों की जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के विषय में अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र संघ ने मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद जी मीणा को दिया ज्ञापन। जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर ने बताया की जिले में चल रही बच्चा चोरी की घटना और अफवाह की जांच के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए जिसमें जिले में सघन पुलिस गस्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं निगरानी की जाए, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, विद्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाए, निम्न बिंदुओं पर ज्ञापन दिया गया। श्री मीणा जी एसपी ने बताया कि निम्न बिंदु पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और कुछ पर एफायर भी दर्ज की गई। ज्ञापन में उपस्थित अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र संघ जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर जी बोरना (पत्रकार), जिला महासचिव कमल मालवीय, विनोद जी मेहर (प्रदेश अध्यक्ष SC/ST विकास परिषद) , अन्य संगठन के सदस्य सुरेश जी पंकज जी मालवीय उपस्थित रहे।


