कार्रवाईमध्यप्रदेशसीतामऊ

पत्नी ही निकली पति कि क़ातिल : भय्यू उर्फ वाहिद हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझी, आरोपी पत्नी रुकसाना फरार

पत्नी ही निकली क़ातिल : भय्यू उर्फ वाहिद हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझी, आरोपी पत्नी रुकसाना फरार

-भय्यू लाला की पत्नी ने खूब रौने का ढोंग किया और पुलिस पर लगाए थे आरोप कि :- उसके पति को पुलिस ने ही मार डाला , पर कहानी कुछ और निकली, हैरान रह गए लोग

पत्नी ही निकली कातिल! भय्यू लाला हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। जो पत्नी पुलिस पर आरोप लगा रही थी, वही मुख्य आरोपी निकली। SIT ने दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया, पत्नी अभी भी फरार।

एसआईटी टीम द्वारा भय्यु लाला उर्फ वाहीद की हत्या का किया पर्दाफाश साक्ष्यो से छेडछाड करने के आरोप मे 02 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुरजनी के भय्यू लाला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने नौवे दिन सुलझा दी, उसकी ही पत्नी रुखसाना ने हत्या की थी जो कि फरार है।

18.02.26 को सुचनाकर्ता याकुब पिता बाबर खान निवासी सुरजनी के द्वारा सुचना दी गई की मृतक वाहीद उर्फ भय्यु लाला पिता बाबर खान उम्र 42 साल निवासी सुरजनी पुलिस के डर से पलंग पेटी मे छुपा था जो दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई थी उक्त सुचना पर मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 बीएनएसएस का कायम किया जाकर मर्ग जांच मे लिया गया था दोरान मर्ग जांच के मृतक वाहीद उर्फ भय्यु लाला पिता बाबर खान उम्र 42 साल निवासी सुरजनी का पी.एम. जिला चिकित्सालय मन्दसौर में डाक्टरो के पेनल से कराया गया एवं पी.एम. की विडियोग्राफी करायी गई, पी. एम. रिपोर्ट में यह तथ्य प्रकाश मे आया कि मृतक वाहीद उर्फ भय्यु की मौत गोली लगने से हुई थी जो घटना मे आए साक्ष्यो मे आधार पर अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 103(1), 238 (ए) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरुध्द कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की विवेचना के लिए एसआईटी टीम अति. पुलिस अधीक्षक गरोठ के पर्यवेक्षण मे गठित की गई जो गठित टीम के द्वारा घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर मौके पर उपस्थित संदेहीयो से कडाई से पुछताछ की गई जो संदेहीयो द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया जाकर बताया कि उक्त घटना वाहिद उर्फ भय्यु की पत्नी रुकसाना पति वाहिद उर्फ भय्यु के द्वारा घटित की गई हे एवं सहयोगी आरोपी सलमान खान एवं बबलु खान के द्वारा घटना के साक्ष्यो के साथ छेडछाड की जाकर साक्ष्य छुपाये गये हे। घटना मे उपयोग हुई अवैध पिस्टल को आरोपियो के निशादेही पर जप्त किया गया है एवं आरोपी सलमान खान पिता जमाल खान पठान निवासी सुवासरा हाल मुकाम सुरजनी एवं बबलु खान पिता अब्दुल गनी पठान निवासी सुरजनी को गिरफ्तार किया गया है जिनको न्यायलय पेश किया जायेगा।

गिर. आरोपी – 01. सलमान खान पिता जमाल खान पठान निवासी सुवासरा हाल मुकाम सुरजनी

02. बबलु खान पिता अब्दुल गनी पठान निवासी सुरजनी

फरार आरोपी – रुकसाना पति वाहिद उर्फ भय्यु निवासी सुरजनी

जप्त सामग्री – अवैध फायर आर्म्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}