समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 26 फरवरी 2026 गुरुवार

///////////////////////////
रतलाम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों हेतु गुणवत्ता एवं सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
रतलाम : बुधवार, फरवरी 25, 2026, 22:29 IST

रतलाम के औद्योगिक क्षेत्रों के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए 25 फरवरी 2026 को डिविजनल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, रतलाम में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन ’’एडैप्ट एजुसिस प्राइवेट लिमिटेड’’ द्वारा ’’मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (एमपीएलयूएन)’’ के मार्गदर्शन में किया गया, जो राज्य में आरएएमपी योजना की नोडल संस्था है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सौरभ पाण्डेय, अध्यक्ष डिविजनल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन श्री संदीप व्यास, अध्यक्ष मालवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स श्री वरुण पोरवाल तथा अध्यक्ष नमकीन एवं सहायक खाद्य क्लस्टर एसोसिएशन श्री वैभव कुमार जैन उपस्थित थे।
कार्यशाला में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। श्री रवि वर्मा, आरएएमपी परामर्शदाता, उज्जैन संभाग द्वारा आरएएमपी योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं एवं उद्योगों के लिए इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
श्री हेमंत झा, प्रमाणित गुणवत्ता परामर्शदाता द्वारा उद्योगों के लिए शून्य दोष शून्य प्रभाव गुणवत्ता प्रमाणन के महत्व, उसकी प्रक्रिया एवं उससे होने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
एडैप्ट एजुसिस प्राइवेट लिमिटेड के श्री चंदन वाधवानी द्वारा सरकारी ई-बाजार मंच तथा डिजिटल व्यापार मंचों के माध्यम से उद्योगों के उत्पादों के विपणन और नए बाजार अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त श्री सौरभ पाण्डेय द्वारा महाप्रबंधक श्री अतुल बाजपेयी के मार्गदर्शन में प्रदेश की नई औद्योगिक नीतियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति 2025, मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति तथा मध्यप्रदेश भूमि नियम 2025 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यशाला में रतलाम औद्योगिक क्षेत्र की विनिर्माण इकाइयों से लगभग 55 उद्योग प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें गुणवत्ता सुधार, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने उत्पादों के विपणन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्योगों को गुणवत्ता के उच्च मानकों के प्रति जागरूक करना, उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाना तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना रहा है।
==========
रतलाम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों हेतु गुणवत्ता एवं सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
रतलाम : बुधवार, फरवरी 25, 2026,

===============
स्वयंसेवी संस्थाओं की जिला स्तरीय बैठक संपन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन, संचालन, दस्तावेजीकरण और शासन की योजनाओं के विस्तार हेतु प्रशिक्षण
रतलाम : बुधवार, फरवरी 25, 2026, 21:50 IST

म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा जिला पंचायत सभागृह रतलाम में स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं स्वावलंबन के आधार पर किए जा रहे सर्वांगीण ग्राम विकास कार्यों की समीक्षा हेतु नवांकुर स्वयंसेवी संस्थाओं की जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बैठक में जिले के सभी विकास खंडों के समन्वयक, नवांकुर स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सीएम इंटर्न एवं परिषद के जिला समन्वयक उपस्थित थे।
जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि सामाजिक सरोकार और जमीनी क्रियान्वयन पर जोर दिया जावें, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं वंचित हितग्राहियों तक पहुँचाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्य करें, आगामी ग्रीष्म काल में जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन कर जल स्त्रोतों के संरक्षण संवर्धन के अभियानों को जनभागीदारी से संचालित किया जावें, नवांकुर संस्थाओं को नर्सरी निर्माण, पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल को प्राथमिकता से कार्य करें। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, जैविक खेती, गौपालन एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य करने की समझाइश दी गई। जन सूचना केंद्र, वाचनालय एवं संस्कार केंद्रों के प्रभावी संचालन पर भी बल दिया गया।
विकासखंड समन्वयक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने एमआईएस के उपयोग एवं आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की। लेखापाल सह लिपिक श्री महावीर दास बैरागी द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन, संचालन, दस्तावेजीकरण और शासन की योजनाओं के विस्तार हेतु प्रशिक्षण, वित्तीय प्रावधानों, दस्तावेजीकरण एवं प्रतिवेदन निर्माण के तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।
बैठक में विकासखंड समन्वयक श्री रतनलाल चरपोटा, श्री युवराज सिंह पंवार, श्री निर्मल अमलियार, श्री मुकेश कटारिया, श्री विजयेश राठौड़ सहित नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सीएम इंटर्न उपस्थित थे।
=============
मिशन वात्सल्य के तहत दो निराश्रित शिशुओं को मिला नया आशियाना
रतलाम : बुधवार, फरवरी 25, 2026,

आज अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के माध्यम से मिशन वात्सल्य अंतर्गत रतलाम जिले की संस्था मातृछाया शिशु गृह में निवासरत दो निराश्रित शिशुओं राजा एवं आदित्य (परिवर्तित नाम) को अपना नया आशियाना मिला।
इस अवसर पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सी ए आर ए) के माध्यम से चयनित भावी दत्तक माता पिता दम्पति को विवाह के कई वर्षो के पश्चात शिशु आदित्य एवं शिशु राजा (परिवर्तित नाम) को दत्तक ग्रहण आदेश जारी किया जाकर बच्चों को भावी माता पिता को सौंपा गया।
===========
आई. टी. आई. रतलाम में 27 फरवरी को युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन
रतलाम : बुधवार, फरवरी 25, 2026
जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी अहिरवार ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 27 फरवरी 2026 को शासकीय आई.टी.आई़ सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है, जिसमे कृति इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड पीथमपुर धार द्वारा मशीनिस्ट, फिटर, मैकेनिक आई.टी आई ट्रेड के 60 रिक्त पद एवं बीई मैकेनिकल के 8 रिक्त पद तथा बीएससी व एमएससी के 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसका मासिक वेतन 17000-20000 रूपए है एवं आयु 18 से 26 वर्ष तक के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते है।
इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जायेगा।
इच्छुक आवेदक 27 फरवरी 2026 को समय प्रातः 10ः00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।
=============
प्रधानमंत्री कृषि सम्पदा योजनान्तर्गत आवेदन 28 फरवरी तक
रतलाम : बुधवार, फरवरी 25, 2026,
उप संचालक उद्यान श्री मंगल सिंह डोडवे ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कृषि सम्पदा योजनान्तर्गत एकीकृत शीत श्रृंखला और मूल्य संवर्धन अवसरंचना (कोल्ड चेन) घटक अन्तर्गत बहू उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई स्थापना का अनुदान सहायता अधिकतम 10 करोड रूपये देय है।
योजना में अनुदान सहायता प्राप्त करने के इच्छुक उद्यमी भारत सरकार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सम्पदा पोर्टल www.sampada-mofpi.gov.in पर 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उप संचालक उद्यान जिला रतलाम कलेक्टर कार्यालय भवन रूम न. 201 में सम्पर्क कर सकते है।
==========
ताल तहसील के किसानों को जैविक खेती एवं पराली प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया
रतलाम : बुधवार, फरवरी 25, 2026,
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जैविक खेती को प्रोत्साहित करने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ताल तहसील के किसानों को आलोट में जैविक खेती हेतु मास्टर ट्रेनर एवं किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों को जैविक खेती की तकनीकों, लाभों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पराली प्रबंधन की ई-टोकन प्रणाली के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में जैविक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान उपस्थित थे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और अन्य किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
==============
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 7 मार्च तक
रतलाम : बुधवार, फरवरी 25, 2026,
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ने बताया कि शासन निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था के तहत सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित 64 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन किये जा रहे है। पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था के तहत एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे द्वारा संचालित 288 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन किये जा रहे है।
जिले में अब तक तहसील आलोट में 2477, रतलाम ग्रामीण में 3017, जावरा में 2522, ताल में 2334, पिपलौदा में 1657, रतलाम नगर में 672, सैलाना में 295, रावटी में 142 एवं बाजना में 70 किसानों का पंजीयन करवाए गए है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 13186 किसान पंजीयन किए गए है। किसान पंजीयन की तिथि 07 मार्च तक रहेगी।
==========