मंदसौरमंदसौर जिला

होली पर 3 मार्च को चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा, सूतक सुबह से

चेतावनी साफ है—अश्लील कंटेंट पर अब जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी।

अगले सप्ताह 3 मार्च 2026 को दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा जिसकी अवधि 3 घंटे 27 मिनट होगी।

यह ग्रहण भारत में चंद्रोदय के अनुसार अलग-अलग शहरों में सीमित समय तक नजर आएगा। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड और मणिपुर में ग्रहण का दृश्य प्रभाव अधिक स्पष्ट रहने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य स्थानों पर आंशिक रूप से मोक्ष दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, एशिया, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में भी देखा जा सकेगा।

सूतक 9 घंटे पहले

इस्का सूतक 9 घंटे पहले यानी 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनिट से लगेगा। इसके पहले मंदिरों में आरती, पूजन, भोग लगाकर मंदिरो के पट बंद कर दिए जाएंगे जो ग्रहण खत्म होने के पश्चात खुलेंगे और शुद्धिकरण पश्चात सांय कालीन पूजन, आरती, भोग लगेगा।

4 राशि के लिए ठीक नहीं

सिंह, कर्क, वृश्चिक एवम मीन राशि वालो के लिए यह ठीक नहीं माना जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि पर होगा।

जप का सर्वाधिक महत्व

ग्रहण काल में एकांत में बेठ कर् अपने अपने इष्ट के नाम का जप करे, इसका सहस्त्रों गुना फल मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}