मंदसौरमध्यप्रदेश

शामगढ़ सर्वाधिक राजस्व वसूली कर पूरे प्रदेश में आया नंबर वन

शामगढ़।नगर में कल का दिन खुशखबरी लेकर आया नगरीय प्रशासन विकास विभाग भोपाल के द्वारा जारी किए आंकड़ों में

नगर परिषद शामगढ़ पूरे प्रदेश में राजस्व वसूली में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी नगर परिषद शामगढ़ राजस्व वसूली में नं वन आई थी। 20 हजार जनसंख्या वाले नगरों की कैटेगरी में नगर परिषद को 5 लाख का अवार्ड प्राप्त हुआ था भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर परिषद शामगढ़ को सम्मानित किया था इस बार नगर परिषद 20 हजार की जनसंख्या कैटेगरी में राजस्व वसूली में फिर पहले नं पर आई है इस बार नगर परिषद शामगढ़ को 25 लाख रु का अवार्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदान करेंगे। नगर अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने अपने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए राजस्व वसूली में शामगढ़ को नंबर वन बनने पर अपने नगर परिषद के समस्त कर्मचारी जो की रात दिन अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करते हुए राजस्व वसूल करते हैं व नगर परिषद शामगढ़ के सभी नगर वासियों को भी नपा अध्यक्ष ने आभार धन्यवाद प्रकट किया है।नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने आज सभी कर्मचारियों को पुष्प हार पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया इस अवसर पर श्रीमती कविता नरेंद्र यादव उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल जोशी पार्षद प्रतिनिधि नवीन फरक्या उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}