दिग्विजयनाथ पब्लिक स्कूल, चौकमाफी का हुआ भूमि पूजन

दिग्विजयनाथ पब्लिक स्कूल, चौकमाफी का हुआ भूमि पूजन
गोरखपुर पीपीगंज महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अंतर्गत दिग्विजयनाथ पब्लिक स्कूल, चौकमाफी की नींव आज विधिवत रख दी गई। ग्राम चौकमाफी, ब्लॉक भरोहिया में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गुरु गोरक्षनाथ सेवा संस्थान डॉ रामजन्म सिंह जी, प्रधान पुजारी गुरु गोरखनाथ मंदिर व सचिव गुरु गोरक्षनाथ सेवा संस्थान योगी कमलनाथ जी तथा महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, चौकमाफी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर के सिंह जी ने विधि-विधान से पूजन कार्य संपन्न किया।इस अवसर पर डॉ आर के सिंह जी ने बताया कि दिग्विजयनाथ पब्लिक स्कूल, चौकमाफी सीबीएसई बोर्ड का प्रमुख शिक्षा केंद्र बनेगा और ग्रामीण क्षेत्र में उन्नत शिक्षा का प्रतीक होगा। यहां के युवा छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर सकेंगे।कार्यक्रम में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक उमापति त्रिपाठी, प्रधानाचार्य केशव प्रसाद तिवारी, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ संदीप उपाध्याय, डॉ श्वेता सिंह, जितेंद्र सिंह, शुभम पांडे, गौरव सिंह सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।



