देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर
आबकारी विभाग की छापेमारी मे 400 किलो लहन नष्ट, 2 मुकदमे दर्ज

आबकारी विभाग की छापेमारी मे 400 किलो लहन नष्ट, 2 मुकदमे दर्ज
गोरखपुर। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 विपिन कुमार राय एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अर्पित शुक्ला ने अपने स्टाफ के साथ 25 फरवरी 2026 को थाना ईएमएस के ग्राम जगदीशपुर में सघन छापेमारी की।दबिश के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।इसके साथ ही मौके पर तैयार किए जा रहे लगभग 400 किलो लहन को भी तत्काल नष्ट कर दिया गया।आबकारी विभाग का यह अभियान अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण विराम लगाने के लिए तेजी से जारी है।



