वाहिद उर्फ भय्यू लाला मर्डर केस में हत्या का केस दर्ज, परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय, पुलिस लगी तेजी से जांच में

वाहिद उर्फ भय्यू लाला मर्डर केस में हत्या का केस दर्ज, परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय, पुलिस लगी तेजी से जांच में
सीतामऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजनी निवासी हिस्ट्रीशीटर वाहिद उर्फ भय्यू लाला की संदिग्ध मौत के मामले में बुधवार को नया घटनाक्रम सामने आया, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में संदिग्धों की तलाश में टीम ने सूरजनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं कार्रवाई से घबराकर भय्यू लाला के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कुछ लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया। जांच में यह बात भी सामने आई है कि भय्यू लाला को जिस निजी क्लीनिक पर ले जाया गया था, वहां से जुड़े लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार आरएमपी डॉक्टर राजा बाबू मंसूरी के क्लीनिक तक भय्यू को ले जाने वाले बबलू, सलमान सहित अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है, ताकि गोली चलने की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।इधर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने एक बार फिर पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने कीमांग की है।
वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि के बाद अब हर पहलू से जांच की जा रही है। हिरासत में लिए लिए गए लोगों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।


