सुवासरामंदसौर जिला
मेजर उषा कुमावत को नारी शक्ति सम्मान से किया सम्मानित

मेजर उषा कुमावत को नारी शक्ति सम्मान से किया सम्मानित
सुवासरा। नगर में अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ (रजि.) द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में मेजर उषा कुमावत को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। समाज के प्रति जागरूकता, कर्तव्यनिष्ठता एवं सत्य के प्रति उनके समर्पण को आज की नारियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम रविवार को सुवासरा में आयोजित हुआ, जहां उपस्थित अतिथियों ने मेजर उषा कुमावत को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। यह सम्मान महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।


