उज्जैन

उज्जैन चिमनगंज मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उज्जैन चिमनगंज मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.355 किलोग्राम अवैध गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

असलम खान – संस्कार दर्शन समाचार, जिला उज्जैन

उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

एक व्यक्ति गरोठ रोड, नागदा उन्हेल ब्रिज के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खड़ा है। सूचना की तस्दीक के लिए तुरंत थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेन्द्र पिता धुलचंद जैन, उम्र 58 वर्ष, निवासी नयापुरा भेरुनाला , उज्जैन बताया

राजेन्द्र के कब्जे से तलाशी लेने पर कुल 1.355 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹15,000/- आंकी गई है। आरोपी गांजा अवैध रूप से विक्रय करने हेतु अपने पास रखना स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध थाना चिमनगंजमंडी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी से गांजा के स्रोत एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार्यवाही में –टीआई गजेंद्र पचौरिया, उपनिरीक्षक लिविन खेस्स, प्रधान आरक्षक महेश, प्रधान आरक्षक मनोज कटारिया, आरक्षक अर्जुन जाटव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}