रतलामजावरा

कालूखेड़ा में होली के त्योहार पर 15 सालों के बाद कालूखेड़ा में निकाली जाएगी गैर

रिपोर्टर जितेंद्र सिह चंद्रावत जडवासा

कालूखेड़ा में होली के त्योहार पर 15 सालों के बाद कालूखेड़ा में निकाली जाएगी गैर

कालूखेडा। गांव में विगत 15 सालों से होली का त्यौहार केवल छोटे से रूप में मनाया जा रहा था। पूर्व में गांव में गैर निकाली जाती थी गैर पूरे गांव में जाकर लोगों को घर घर जाकर शुभकामनाएं देती एवं उन्हें रंग लगाती थी। लेकिन कुछ कारणों के कारण इस गैर पर रोक लगा दी गई थी। इस बार 15 सालों के बाद चंद्रावत एंड पार्टनर द्वारा गांव वालों के मार्गदर्शन में गांव में पुलिस प्रशाशन के साथ गैर निकाली जावेगी एवं गुलाल से होली खेली जाएगी। साथ ही गैर पूरे गांव में निकलेगी एवं घर घर जाकर गुलाल की होली खेलने के लिए लोगों को प्रेरित करेगी।

गांव के मुख्य चौराहे से निकलकर गाजे बाजे के साथ गैर कालूखेड़ा गढ़ी के सामने पहुंचेगी वहा केके सिंह कालूखेड़ा का साल एवं श्रीफल से स्वागत कर चंद्रावत एंड पार्टनर एवं पूरे गांव के लोग उनको गुलाल लगाएंगे।

हांगकांग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होली को लेकर की चर्चा

गांव के चंद्रावत एंड पार्टनर के ऑनर सुरेन्द्र सिंह चंद्रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं एवं वरिष्ठों से चर्चा की एवं होली मनाने को लेकर बात कही। साथ ही उन्होंने गांव में होली को लेकर अच्छा संदेश जाए इसकी गुजारिश की।

आज की मीटिंग में गांव के वरिष्ठ पप्पू सेठ,उपसरपंच सुनील रावल,मनोहर कारपेंटर,सीटू शर्मा,राजेश कारपेंटर,हरिओम सिंह राठौर,बंटी देवड़ा, छोटू चंद्रावत,संदीप चौहान,प्रद्युम राठौड़,कुलदीप पाठक एवं चंद्रावत एंड पार्टनर की पूरी टीम उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}