धर्म संस्कृतिमंदसौर जिलासीतामऊ
महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव, भोलेबाबा को लगाई गुलाल, बरसाए फुल, फाग गीतों पर किया नृत्य, एक-दूसरे पर लगाया गुलाल

महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव, भोलेबाबा को लगाई गुलाल, बरसाए फुल, फाग गीतों पर किया नृत्य, एक-दूसरे पर लगाया गुलाल
सीतामऊ। नगर के पोस्ट आफिस सड़क मार्ग स्थित वटकेश्वर महादेव मंदिर पर वार्ड 02 कि महिलाओं ने भक्ति के रंगों में रंगते हुए गीत भजनों के साथ धूमधाम से पारंपरिक फाग उत्सव मनाया।
फाग महोत्सव का आगाज भगवान भोले बाबा के शिवलिंग पर गुलाल चढ़ाकर एवं फुल बरसा कर किया। इसके बाद पूरे मंदिर परिसर में होली की उमंग छा गई। भक्ति और रंगों के इस मिलन को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं यहां मौजूद रहीं।
फाग गीत और भजनों पर जमकर झूमीं महिलाएं भजनों की मधुर धुन पर महिलाएं खुद को रोक नहीं पाईं और जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी कड़वाहट भुलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सामाजिक सौहार्द प्रेम मैत्रिक संबंधों को प्रगाढ़ किया।



