सुवासरामंदसौर जिला
24 से कानाहेड़ा में पं.कमलकिशोर नागर जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञानामृत होगा प्रवाहित

24 से कानाहेड़ा में पं.कमलकिशोर नागर जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञानामृत होगा प्रवाहित
सुवासरा। तहसील क्षेत्र के ग्राम कानाहेडा की पावन धरा पर संत श्री कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 24 फरवरी से 2 मार्च तक ग्राम कनाहेड़ा की पावन धरती पर आयोजित होने जा रही है। कथा को लेकर चल रही है भव्य तैयारीया जिसमें सभी आसपास गांव के ग्रामीण जन बड़ चढ़ के ले रहे हैं ।सेवा का लाभ ग्राम कानाहेडा के ग्राम वासी के साथ आसपास के ग्रामीण शिक्षा विभाग से कैलाश चंद्र फरक्या, राजेश गुप्ता , विक्रम सिंह देवड़ा , बालकृष्ण प्रधान, सुनील जैन, अनूप धनोतिया, महेश गुप्ता, संतोष शर्मा , हिम्मत सिंह जगावत, जीवन सिंह देवड़ा, जगदीश चंद्र वेद, आदि उपस्थित थे।
कथा आयोजक ग्राम वासियों ने बताया 24 फरवरी मंगलवार से पूज्य गुरुदेव मां सरस्वती के वरद पुत्र संत श्री पंडित कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा के ज्ञानामृत प्रवाहित होगी। जो 02 मार्च 2026 तक प्रति दिन दोपहर 12 बजे से खेल मैदान कानाहेड़ा में आयोजित कि जा रही है आप सभी से आग्रह है कि सपरिवार कथा में पधारकर धर्म लाभ लेवे।



