
रिपोर्टर जितेंद्र सिह चंद्रावत जडवासा
राजीव गांधी एकीकृत हाई सेकेंडरी स्कूल बरखेड़ी में कक्षा पांचवी व आठवीं के विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे
ढोढर। राज्य शिक्षा केंद्र के अंतर्गत कक्षा पांचवी एवं आठवी के विद्यार्थी शासकीय हाई सेकेंडरी बरखेड़ी स्कूल में वार्षिक परीक्षा चल रही है जिसमें शनिवार को गणित विषय का पेपर हुआ जिसमें केंद्राध्यक्ष राजेश कुमावत ,केंद्राध्यक्ष सहायक विजयपाल सिंह चंद्रावत ,शिक्षक चरण सिंह चंद्रावत,विद्यालय में प्रवेश को लेकर मुख्य गेट पर चेकिंग प्रक्रिया पूर्ण की केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों को किस कक्षा में बैठना है केंद्राध्यक्ष राजेश कुमावत ने बताया कि परीक्षा मे कक्षा पांचवी आठवीं कुल 172 विद्यार्थी विद्यालय में परीक्षा दे रहे हैं जिसमें 10 बच्चे अनुपस्थित रहे पांच गांव से परीक्षा देने आ रहे हैं विद्यार्थी बरखेड़ी जड़वासा पींगराला सेमलखेड़ी मानन खेडा, के छात्र परीक्षा केंद्र पहुंच रहे हैं। परीक्षा केंद्र में शिक्षकों की कड़ी नजर रही बच्चों पर एवं सफलतापूर्वक गणित विषय का पेपर परीक्षा संपन्न हुई।



