गरोठ पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपियो की पहचान कर तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

गरोठ पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपियो की पहचान कर तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
गरोठ ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा आदेशित किया जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील, SDOP श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व मे दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना गरोठ पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास की घटना को अंजान देने वाले तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई।
09.02.2026 को थाना गरोठ पर फरियादी रामप्रहलाद पिता गणपतलाल जाति नाई उम्र 38 साल निवासी बालोदा के द्वारा थाने पर रिपोर्ट की गई कि दिनांक 08.02.2026 को मैं व मेरी पत्नि मंजुबाई रात्री करीबन 10.00 बजे खाना खाकर सो गये थे । मेरे पिता गणपतलाल व मेरी मां मांगीबाई मेरे पास ही मकान में खाना खाकर सो गये थे । दिनांक 09.02.2026 को रात्री करीबन 03.00 बजे हमारे घर के सामने खट-पट की आवाज आई तो मैं घर से बाहर निकला तो मेरे ट्रेक्टर ट्राली के आड में कुछ हलचल दिखी तो मेने मेरे पिताजी गणपतलाल को उठाया बाद मेरे पिता व मेने आवाज लगाई की ट्रेक्टर के पिछे कौन है। तभी मेरी मां, मेरी पत्नी व पडोसी जाग गये थे। जो घर से बाहर निकल आये थे जिनको देखकर ट्रेक्टर ट्राली के पिछे आड में छिपे अज्ञात बदमाशों में से एक के हाथ में बंदुक थी जिसनें जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर किया जो मेरे पिता गणपतलाल के पेट पर दाहिनी तरफ गोली लगकर खुन निकलने लगा । । जिस पर अज्ञात आरोपीगणो के विरुध्द थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी द्वारा उक्त कृत्य को तुरन्त वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान मे लाते हुए मामले की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर तुरन्त 05 अलग- अलग टीमों (अनुसंधान टीम, थाना गरोठ, जिला सायबर टीम, थाना शामगढ, थाना सीतामऊ) का गणन कर आरोपीगणो की धडपकड हेतु थाना गरोठ क्षेत्र व आसपास थाना क्षेत्र मे टीमे रवाना की गई। विवेचना के दोरान घटना मे दिनांक 10.02.2026 को कमल व गोविंद को गिरफ्तार किया गया था बाद दिनांक 21.02.2026 को आरोपी अजय पिता राममूर्ति उम्र 20 वर्ष निवासी लाखाखेड़ी डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे अन्य 02 आरोपीगण की तलाश व अग्रीम कार्यवाही जारी है।
नाम गिरफ्तार आरोपी –1. अजय पिता राममूर्ति उम्र 20 वर्ष निवासी लाखाखेड़ी डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़ राजस्थान
सराहनीय कार्य– निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ, उनि जितेंद्र सिंह चोहान व टीम का सराहनीय योगदान रहा।



