गरोठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एलपराजोलम की गोलीयाँ का परिवहन करते दो आरोपीयों गिरफ्तार कर मोटरसाईकल जप्त किया

गरोठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एलपराजोलम की गोलीयाँ का परिवहन करते दो आरोपीयों गिरफ्तार कर मोटरसाईकल जप्त किया
गरोठ ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील एव श्री विजय कुमार यादव एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ के कुशल निर्देशन में सउनि बालमुकुन्द परमार को दिनांक 22.02.2026 को मूखबीर की सूचना मिली की दो व्यक्ती एक काले रंग की बिना नम्बर की हिरो स्पलेण्डर मो.सा. से अवैध मादक पदार्थ एलपराजोलम की गोलीयाँ का परिवहन कर चित्तोड़, नीमच,मंदसौर, मेलखेड़ा के रास्ते गरोठ होकर बोलीया रोड़ तरफ जाने वाले है।सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल कार्यवाही करते हुए निरीक्षक हरीश मलावीय थाना प्रभारी गरोठ के निर्देशन में सउनि बालमुकुन्द परमार व टीम द्वारा मुखबीर की बताई सूचना की तस्दीक एंव कार्यवाही हेतु रवाना होकर वारनी फंटा मेलखेड़ा गरोठ रोड़ पहुंच कर नाका बंदी की गई जो मुखबीर सूचना अनुसार बताये हुलिए की मो.सा. पर दो व्यक्ती आते हुए दिखाई दिये जो पुलिस के रोकने पर मो.सा. सहीत भागने लगे जिन्हे मोके पर घेराबंधी कर पकड़ा जिनका नाम पता पुछते एक ने अपना नाम कल्याण सिंह पिता रामसिंह व दुसरे ने अपना नाम कालु पिता खेमराज निवासीगण धनेत जिला चितोड़गढ राजस्थान का होना बताया आरोपीगण के कब्जे से एलपराजोलम के 08 पैकेट में कुल 4800 गोलियां (एक पैकेट के अन्दर एलपराजोलम गोलियों के 10 पत्ते, एक पत्ते में कुल 60 एलपराजोलम की गोलियां ) वजन 982 ग्राम जप्त किया गया बाद आरोपीगण के विरुद्द असल अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्द किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी(1) कल्याण सिंह पिता रामसिंह उम्र 33 साल निवासी धनेत जिला चितोड़गढ राजस्थान
(2) कालु पिता खेमराज उम्र 32 साल निवासी धनेत जिला चितोड़गढ राजस्थान
जप्त मश्रुका- एक भुरे रंग के बैग में रखी सफेद रंग की प्लास्टीक की थैली के अन्दर एलपराजोलम के 08 पैकेट में कुल 4800 गोलियां (एक पैकेट के अन्दर एलपराजोलम गोलियों के 10 पत्ते, एक पत्ते में कुल 60 एलपराजोलम की गोलियां) वजन 982 ग्राम
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ, सउनि बालमुकुन्द परमार व टीम का सराहनीय योगदान रहा।



