भादवा माताजी को 56 भोग लगाकर निकलेगी 251 फुट की चुनर यात्रा

पोरवाल महिला महासभा द्वारा 15 मार्च को ब्रज की फूलो वाली होली के रूप मे मनाया जायगा फ़ाग महोत्सव
नाहरगढ़।अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा इकाई (मध्यप्रदेश इकाई) के द्वारा आगामी 15 मार्च को फ़ाग उत्सव के अवसर पर मां भादवा माता के दरबार व गौशाला में छप्पन भोग का भव्य आयोजन एवं 251 फुट लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।अखिल भारतीय पोरवाल महासभा की राष्ट्रीय इकाई के मार्गदर्शन मे महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया मन्दसौर,महामंत्री गायत्री डपकरा गरोठ व कोषाध्यक्ष ललीता गुप्ता नाहरगढ़ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है,पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच ने भादवा माताजी पहुंचकर आयोजन की तैयारियो के सम्बधन मे व्यवस्थाए देखि,लगभग 400 कपल के कार्यक्रम में पहुंचने की स्वीकृतियां प्राप्त होने लगी है।
कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है आयोजको द्वारा बताया गया कि सेठ सांवरिया सेठ के दरबार में भव्य कार्यक्रम संपन्न के बाद फाग महोत्सव को लेकर प्रदेश इकाई द्वारा यह निर्णय लिया गया है ।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम आयोजित होगा पहली बार महिला महासभा द्वारा 251 फुट की चुनरी यात्रा एवं 56 भोग भादवा माता के साथ-साथ गौशाला में भी छप्पन भोग लगाया जाएगा इस अवसर पर बृज वाली फूलो की होली खेली जावेगी।
इस अवसर पर एक चल समारोह डीजे व ढ़ोल के द्वारा पाटीदार धर्मशाला से गौशाला मे आएगा जहाँ गोमाता को छप्पन भोग लगाकर पूजन अर्चन किया जावेगा तत्पश्चात माँ भादवा महारानी के दरबार मे चुनर यात्रा के साथ सभी समाजजन पहुंचेगे जहाँ माताजी को चुनर चढ़ाकर छप्पन भोग लगाया जायेगा इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन रहेगा।
कार्यक्रम में आने की पूर्व सुचना आयोजन के लिये बनाये गए प्रोजेक्ट चेयरमेन को अपनी सहमति प्रदान करना अनिवार्य होगी।



