समाचार मध्यप्रदेश नीमच 22 फरवरी 2026 रविवार

///////////////////////////////////
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ
निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
नीमच 21 फरवरी 2026, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार शनिवार को फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 (SIR) के अन्तर्गत अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एस.कलेश की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एस.कलेश, श्री कृष्णकुमार शर्मा, श्री बृजेश मित्तल, श्री नवीन कुमार अग्रवाल, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मनोज जैन, निर्वाचन पर्यवेक्षक, भारत निर्वाचन,श्री अजय शुक्ला एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण (SIR) के अन्तर्गत नामावली के अंतिम प्रकाशन से संबंधित ब्यौरा एवं जिले की सामान्य जानकारी प्रदान की गई। उक्त जानकारी के संबंध में श्री मनोज जैन, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली की एक हार्ड कॉपी तथा एक प्रति सीडी में (फोटो रहित) उपलब्ध कराई गई हैं।
=============
स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायत में स्वच्छता कार्य संपन्न
नीमच 21 फरवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में शनिवार को जिले की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शनिवार मनाया गया। स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायत द्वारा अपने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, मार्गो, पर ग्राम पंचायत द्वारा जन सहयोग से स्वच्छता के लिए श्रमदान कर साफ-सफाई की गई।
स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायत रूपपुरा, निलिया, मोरवन, जवासा, महागढ़ एवं भदाना सहित जनपद नीमच, जावद एवं मनासा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाए गए जन सहयोग से स्वच्छता के कार्य किए गए।
==========



