मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 22 फरवरी 2026 रविवार

////////////////////

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन हुआ

मंदसौर 21 फरवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मंदसौर जिले में निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने आयोग द्वारा जारी विभिन्न पत्रों के निर्देशों के क्रम में 21 फरवरी 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली के प्रकाशन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि आमजन अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली का अवलोकन अपने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय अथवा अधिकृत स्थानों पर कर सकते हैं।

सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति हार्ड कॉपी तथा एक प्रति सीडी (फोटो रहित) में उपलब्ध कराई गई।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में सम्मिलित होने से वंचित रह गया हो तो वे निर्धारित प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन करें। नाम विलोपन हेतु प्रपत्र-7 तथा प्रविष्टि में संशोधन हेतु प्रपत्र-8 का उपयोग किया जाए। विशेष रूप से ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उन्हें सूची में सम्मिलित कराने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की सफल क्रियान्विति में सहयोग प्रदान करने हेतु सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करते हुए निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

========

चयनित पर्यवेक्षकों को राहत महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने जॉइनिंग तिथि बढ़ाने के दिए निर्देश

मंदसौर 21 फरवरी 26 /महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 में चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग प्रक्रिया में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों के समाधान के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि बढ़ाने एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में व्यावहारिक लचीलापन देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा चयनित पर्यवेक्षकों को 23 फरवरी 2026 तक ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए थे। आदेशानुसार ज्वाइनिंग से पूर्व मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया था। किंतु विभिन्न जिलों से अभ्यर्थियों द्वारा अवगत कराया गया कि मेडिकल बोर्ड सप्ताह में केवल एक दिन संचालित होता है, जिससे निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण-पत्र प्राप्त करना कठिन हो रहा है। इस कारण अनेक चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग में व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए हैं कि चयनित पर्यवेक्षकों की ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाई जाए। साथ ही, यदि कोई चयनित अभ्यर्थी ज्वाइनिंग से पूर्व मेडिकल बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ है, तो मध्यप्रदेश शासन के मूलभूत नियम 10 (ए) के प्रावधानों के अनुरूप ज्वाइनिंग के एक माह के भीतर स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति प्रदान की जाए।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य चयनित अभ्यर्थियों को अनावश्यक प्रशासनिक बाधाओं से मुक्त कर पारदर्शी एवं संवेदनशील व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी जिलों में इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश तत्काल जारी किए जाएं, जिससे किसी भी पात्र अभ्यर्थी को तकनीकी कारणों से वंचित न होना पड़े।

==========

अभिव्यक्ति स्थल पर हर रविवार सजेगा जैविक हाट बाजार

मंदसौर 21 फरवरी 26 / जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनकी उपज के लिए उचित विपणन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अभिव्यक्ति स्थल, महाराणा प्रताप बस स्टैंड के पास, मंदसौर में जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री रविंद्र मोदी ने बताया कि यह जैविक हाट बाजार प्रत्येक रविवार, प्रातः 11.00 बजे से नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इस हाट बाजार में मंदसौर जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक, कृषक समूह तथा स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को विक्रय कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री हेतु यह एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायन मुक्त उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध होंगे।

जिले के समस्त जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों, उत्पादक समूहों तथा क्रेता-विक्रेताओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जैविक हाट बाजार में सहभागिता करें। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: – 9630202379, 6269698309

===========

शासकीय / प्रायवेट कार्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन नहीं किया तो 50 हजार रूपए का जुर्माना होगा

मंदसौर 21 फरवरी 26 / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी बी.एल. बिश्नोई द्वारा बताया गया कि महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 द्वारा महिलाओं को कार्यस्थल पर सुगम वातावरण, सुरक्षा प्रदान करते हुए मजबूत शिकायत तंत्र प्रावधानित किया है। अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत प्रत्येक नियोजक आंतरिक समिति का गठन करेगा। प्रत्येक कार्यालय (शासकीय / प्रायवेट) जहां 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, ऐसे कार्यालय में एक आंतरिक समिति का गठन होना अनिवार्य है।

समिति के पीठासीन अधिकारी एवं सदस्यों की नियुक्ति अधिकतम तीन वर्ष के लिए होती है। तीन वर्ष पश्चात समिति का पुनर्गठन किया जाना होता है। जिले के प्रत्येक 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत शासकीय/ अशासकीय कार्यालय में समिति का गठन पीठासीन अधिकारी कार्यस्थल पर कार्यरत वरिष्ठ महिला कर्मचारी, वरिष्ठ महिला उपलब्ध न होने पर अन्य कार्यालय से किसी अन्य महिला को आमंत्रित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त अशासकीय संस्थाओं में आंतरिक समिति का गठन करें अथवा पूर्व में गठित समितियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात नवीन समिति का गठन कर She BOX प्रोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन अनिवार्य रूप से करे, अन्यथा इस स्थिति में कार्यालयीन समिति का सही गठन या गठन न होने पर अधिनियम की धारा-26(1) के अनुसार 50 हजार रुपए की राशि से जुमनि से दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी।

============

जिला पशु कल्‍याण समिति की बैठक 23 फरवरी को

मंदसौर 21 फरवरी 26 / उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री मनीष इंगोले द्वारा बताया गया कि जिला पशु कल्‍याण समिति की बैठक कलेक्‍टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्‍यक्ष्‍ता में 23 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सुशासन भवन सभागृह में होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}