नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 20 फरवरी 2026 शुक्रवार

///////////////////////////////////

योजनाओं के क्रियान्‍वयन में नीमच जिला प्रवेश में टाप

प्रयास करें कि सभी शालाओं में ड्राफ्ट आउट बच्‍चों का प्रतिशत जीरों रहे है

मुख्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस सम्‍पन्‍न

नीमच 19 फरवरी 2026, म.प्र.शासन द्वारा विभिन्‍न विभागों के माध्‍यम से संचालित 16 योजनाओं के क्रियान्‍वयन एवं लक्ष्‍यपूर्ति में नीमच जिला प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्‍त कर, अव्‍वल स्‍थान पर रहा है। यह जानकारी मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्‍यक्षता में गुरूवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से आयोजित कमिश्‍नर्स, कलेक्‍टर्स एवं पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस में दी गई। इस कांफ्रेंस में सभी अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव एवं सभी विभागों के प्रमुख सचिव भी मौजूद थे।

बैठक में बताया गया, कि प्रदेश की सभी स्‍कूलों में आगामी एक अप्रेल 2026 को नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होगा। एक अप्रेल से ही शालाओं में प्रवेशोत्‍सव आयोजित किए जाएंगे और विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्‍तके वितरण किया जावेगा। मुख्‍य सचिव ने निर्देश दिए, कि सभी जिले प्रयास करें, कि नवीन शिक्षा सत्र में स्‍कूलों में ड्राप आउट छात्रों की संख्‍या जीरों रहे। आंगनवाडी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्‍चों का भी प्रवेश हो जाए और उनका नामांकन पोषण ट्रेकर एप पर दर्ज हो। रोजगार उद्योग निवेश की समीक्षा में बताया गया, कि विभिन्‍न 16 योजनाओं के क्रियान्‍वयन एवं लक्ष्‍यपूर्ति में 640 अंकों का स्‍कोर प्राप्‍त कर नीमच जिला प्रदेश में टाप रहा है। बैठक में सभी योजनाओं में सभी जिलो को शतप्रतिशत लक्ष्‍यपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।

बैठक में बताया गया, कि प्रदेश की प्रत्‍येक विधानसभा क्षेत्र में एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जावेगा। इसके लिए भूमि चिहिंत कर एम.एस.एम.ई. विभाग को प्राथमिकता से आवंटित कर दी जाए। इसमें कोई विलम्‍ब ना हो। नवीन स्‍वीकृत जनपद कार्यालयों के भवन निर्माण के लिए भी स्‍थान चिंहित कर भूमि आवंटन 15 दिवस में करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सुशासन, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, पी.एम.सूर्य घर मुक्‍त बिजली योजना, संवेदनशील बस्तिओं का चिंहाकन कर झांतला प्‍लान तैयार करने, जिला बिजनेस रिप्‍लाय एक्‍शन प्‍लान 2026 तैयार करने, वन अधिकार दावों का निराकरण, मजरा टोला योजना के तहत हितग्राहियों अनुमोदन, विभिन्‍न जिला स्‍तरीय समितियों का गठन, लखपति दीदीयों को बैंक लिकेज आदि बिंदुओं पर भी विस्‍तार से चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिए गये।

नीमच के एन.आई.सी.कक्ष में इस कांफ्रेस में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एस.पी.श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

===============

औषधीय फसल हल्‍दी से बदली किसान लादूराम की किस्‍मत

डेढ़ बीघा में हल्‍दी की खेती कर कमाए 1.10 लाख रूपये

औषधीय फसल ने बदली किस्मत लादूराम अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

नीमच 19 फरवरी 2026, नीमच जिले के जावद विकासखंड की ग्राम पंचायत बधावा के गॉव कसमारिया के किसान श्री लादूराम माली पूर्व में परम्परागत रूप से मूंगफली, सोयाबीन एवं मक्का जैसी फसलों की खेती करते थे, सीमित वर्षा, पानी की कमी और बढ़ती लागत के कारण इन फसलों से अपेक्षित आय नहीं हो पा रही थी।

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में वाटरशेड टीम द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को औषधी एवं सब्जी आधारित फसल लगाने हेतु तकनीकी सलाह, फील्ड मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। इससे प्रेरित होकर किसान लादूराम ने परम्परागत खेती छोड़कर औषधी फसल विशेष रूप से हल्दी की उन्नत खेती 1.50 बीघा में अपनाई। वाटरशेड योजना के तहत श्री लादूराम माली को 23200 रूपये की वित्तीय सहायता भी दी गई। जिससे उन्होंने मल्चिंग, उन्नत बीज चयन, मिनि स्प्रिंकलर सिंचाई साधन, संतुलित रासायनिक एवं जैविक खाद तथा कीटनाशकों का वैज्ञानिक उपयोग किया। इन सभी व्यवस्थाओं पर लगभग 70 से 75 हजार की कुल लागत आई।

उन्नत तकनीकों जल संरक्षण उपायों और नियमित कृषि मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप हल्दी की फसल में गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि हुई। किसान ने अपनी उपज का विक्रय सिंगोली, बेगू एवं नीमच मंडी में किया। इससे उन्हें लगभग 1.85 लाख तक की आय हुई। सभी खर्च निकालने के बाद किसान लादूराम लगभग 1.10 लाख तक का शुद्ध लाभ हुआ। आसपास के किसानों के लिए लादूराम की यह सफलता प्रेरणादायी हैं।

=========

खनिजों का अवैध उत्‍खनन एवं परिवहन करते हुए चार डम्‍पर एवं एक जेसीबी जप्‍त

नीमच 19 फरवरी 2026, खनि अधिकारी श्री गजेन्‍द्र सिह डाबर ने बताया, कि खनिज निरीक्षक श्री सुनिल जाधव एवं खनिज टीम ने अवैध उत्‍खन्‍न, परिवहन, भण्‍डारण के विरूद्ध जावद क्षेत्र के ग्राम दामोदरपुरा, केसरपुरा एवं सिंगोली क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज मिट्टी, एम-सेण्‍ड एवं गिट्टी का अवैध उत्‍खन्‍न एवं परिवहन करते हुए 5 वाहनों को मध्‍यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्‍डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जप्‍त किया गया हैं। उक्‍त वाहनों को नयागांव चौकी एवं सिंगोली थाने की अभिरक्षा में आगामी आदेश सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं। अवैध उत्‍खन्‍न एवं परिवहन में संलिप्‍त वाहनों डम्‍पर आर.जे.06जी.बी.8742, डम्‍पर आर.जे.09जी.ई.8906, एम.पी.21एच.1914, ट्रेलर आर.जे.09जी.डी.2255, जे.सी.बी.आर.जे.32ई.ए.0876 शामिल हैं।

===============

नीमच में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर – शिविर में 110 रोगियों ने लिया लाभ

नीमच 19 फरवरी 2026, आयुष विभाग नीमच द्वारा वृद्धजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए गुरूवार को निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयुष विंग एवं पंचकर्म थेरेपी सेंटर नीमच में आयोजित किया। शिविर में उपस्थितजनों की निशुल्क बीपी एवं शुगर की जांच कर आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क औषधीयां वितरित की। शिविर का कुल 110 रोगियों ने लाभ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ.पंकज कुमार पाटीदार, डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.निकिता बघेल, डॉ.राहुल जायसवाल, श्री हरीश दास बैरागी, श्रीमती माया घारू एवं श्रीमती भावना बैरागी व आयुष स्टाफ ने सेवाएं दी गई।

=============

आगामी त्‍यौहारों के मददेनजर कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी संयुक्‍त क्षेत्र भ्रमण कर, सुदृढ कानून व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा

त्योहारों के मद्देनजर सभी मैदानी पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड में रहे-श्री जायसवाल

कलेक्‍टर ने कानून व्‍यवस्‍था संबंधी बैठक में दिए मजिस्‍ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश

नीमच 19 फरवरी 2026, आगामी त्‍यौहारों के मद्देनजर जिले में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति को और मजबूत एवं सुदृढ बनाने के लिए कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिले के सभी कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेटो एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्‍त बैठक बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक में फरवरी से जून 2026 माह तक के सभी त्‍यौहारों पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के संबंध में विस्‍तार से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री एन.एस.सिसोदिया, सभी एसडीएम, एसडीओपी, सीएसपी नीमच सहित सभी कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए, कि सभी कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट एवं थाना प्रभारी संयुक्‍त रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण, पेट्रालिंग, फ्लेग मार्च कर अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखे और सूचना तंत्र को मजबूत बनाए। स्‍थानीय रहवासियों से संपर्क संवाद कर क्षेत्र में निगरानी रखे।

बैठक में निर्देश दिए, कि सभी अधिकारी थाना स्‍तर पर शांति समिति की बैठके आयेाजित कर लें और सुनिश्चित करे, कि मुख्‍य चौराहों, मार्गो पर और बिजली के तारों के नीचे होलिका दहल स्‍थल का चयन ना हो, जिससे कि यातायात बाधित ना हो और आमजनों को कोई असुविधा ना हो। कलेक्‍टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्‍वय संवाद के साथ फिल्‍ड भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्‍होने निर्देश दिए, कि फिल्‍ड अधिकारियों से सभी प्रकार की सूचनाएं वरिष्‍ठ स्‍तर पर तत्‍काल पहुचे और सूचनाओं पर मैदानी अधिकारी त्‍वरित कार्यवाही करें। कलेक्‍टर ने कहा, कि सभी कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट स्‍थानीय निकायों से त्‍यौहारों पर आवश्‍यकतानुसार प्रकाश, बेरिकेंटिग्‍स, पब्लिक अनाउंस सिस्‍टम आदि की व्‍यवस्‍थाए सुनिश्चित करवाएं। बैठक में सभी विभागों को परम्‍परानुसार त्‍यौहारों पर सभी आवश्‍यक प्रबंध व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल नेआदतन अपराधियों के विरूद्ध बाउण्‍ड ओव्‍हर की कार्यवाही करवाने के निर्देश थाना प्रभारियोंको दिए गये। साथ ही निगरानी शुदा व्‍यक्तियों की थाने में प्रति‍दिन हाजरी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए है। एसपी ने कहा कि त्‍यौहारों पर जुलूस, अखाडों में ड्रोन कैमरे की व्‍यवस्‍था की जाए तथा विशेष टीम लगाकर निगरानी की जाए उन्होंने सभी थाना प्रभारी को जुलूस मार्गों का रूट का भ्रमण करने, सीसीटीवी की व्यवस्था देखने और यदि कहीं सीसीटीवी नहीं लगे हैं खराब है तो उन्हें दुरुस्त करवाने नए सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए।

एस.पी.ने निर्देश दिए की थाना प्रभारी क्षेत्र का भ्रमण कर यह देख ले, कि तारों के नीचे प्रमुख चौराहे पर होली का दहन स्थल ना रहे यदि कहीं ऐसा है, तो आयोजकों से चर्चा कर जन सुविधा को देखते हुए उपयुक्त स्थान पर होलिका दहन की व्यवस्था करवाए। उन्होंने सभी मैदानी अधिकारियों को आगामी त्यौहारों को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

=============

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}