धारमध्यप्रदेश

धार में सीमेंट फैक्ट्री को लेकर हिंसक बवाल, ग्रामीणों ने पलटीं गाड़ियां, पुलिस पर भी किया पथराव

धार में सीमेंट फैक्ट्री को लेकर हिंसक बवाल, ग्रामीणों ने पलटीं गाड़ियां, पुलिस पर भी किया पथराव

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी क्षेत्र के ग्राम टकारी में सीमेंट फैक्ट्री को लेकर बुधवार को माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। फैक्ट्री निर्माण के लिए सैंपलिंग लेने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आक्रोशित लोगों ने टीम के वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और एक चार पहिया वाहन को पलट दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई, ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और विरोध जताने लगे। देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तोड़फोड़ करते ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीम पर भी गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया और विरोध किया। साथ ही पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात-:

ऐसे में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस हालात सामान्य करने का प्रयास कर रही है।

कई दिनों से जारी है विरोध-:

बता दें कि ग्राम टकारी में सीमेंट फैक्ट्री का ग्रामीण पिछले कई दिनों से विरोध कर रहे हैं। इससे पहले भी ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री से गांव में नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं इस कारण फसलों पर भी इसका असर पड़ सकता है। इसको लेकर वे विरोध कर रहे है।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}