छत्तीसगढ़

संडे विथ सोशल इम्पैक्ट क्रिएटर्स में शामिल होंगी डॉ. सोनल खंडेलवाल

संडे विथ सोशल इम्पैक्ट क्रिएटर्स में शामिल होंगी डॉ. सोनल खंडेलवाल

भिलाई। 22 फरवरी 2026 को सीकेएनकेएच फाउंडेशन के समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित “संडे विथ सोशल इम्पैक्ट क्रिएटर्स” कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की साईं महाविद्याल की बायोटेक्नोलॉजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सोनल खंडेलवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी, डॉ सोनल एक शिक्षाविद के तौर पर सेवाएं प्रदान करने के साथ साथ सामाजिक कार्य में भी रुचि रखती है तथा वक्ता के रूप में बहुत से लोगों को सही राह दिखने के साथ साथ सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक भी करती है।

18 फरवरी को फाउंडेशन के समाज कल्याण विभाग की निर्देशिका नेहा प्रजापति ने एक बयान में बताया कि, “संस्था का यह कार्यक्रम उन लोगों को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जिन्होंने अपने जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यह मंच उन्हें अपनी प्रेरणादायक यात्रा और अनुभव साझा करने का अवसर देता है।”

उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस रविवार का कार्यक्रम विशेष रूप से “समान और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना: सामाजिक न्याय के संवर्धन में युवाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका” विषय पर आधारित होगा। कार्यक्रम में युवाओं और गैर-सरकारी संगठनों की सामाजिक परिवर्तन में भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

निर्देशिका नेहा प्रजापति ने सामाजिक स्तर पर सभी नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से ही कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}