सुवासरामंदसौर जिला

विधायक डंग ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र कि समस्याओं से अवगत कराया

विधायक डंग ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र कि समस्याओं से अवगत कराया

सुवासरा। मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा के ग्राम धनवाड़ा, रामनगर, देवपुरा नागर एवं गरोठ विधानसभा के ग्राम धतुरिया में राजस्थान के वन विभाग द्वारा नागरिकों को अवैधानिक रूप से दिए जाने वाले नोटिस के गंभीर विषय को लेकर सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह डंग ने 17 फरवरी मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर क्षेत्र कि समस्याओं के विषय को विस्तार से अवगत करवाया। विधायक श्री डंग ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को इस विषय का संज्ञान करवाते हुए जानकारी दी कि राजस्थान का वन विभाग जबरिया और गैर कानूनी तरीके से जमीन को अपना बताकर नागरिकों को नोटिस दे रहा है और और परियोजना में अवरोध उत्पन्न कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने तत्काल इस विषय का संज्ञान लेकर अधिकारियों को उचित कदम उठाने हेतु निर्देश प्रदान किए।इस अवसर पर आपसे सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}