देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह की माता श्रीमती इन्द्रमती सिंह का निधन

राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह की माता श्रीमती इन्द्रमती सिंह का निधन

गोरखपुर, राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह की माता तथा जनता इंटर कालेज, हुलिया परतावल, कुशीनगर के पूर्व प्रधानाचार्य संतराज सिंह की पत्नी श्रीमती इन्द्रमती सिंह का बुधवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।श्रीमती इन्द्रमती सिंह का प्रारंभिक उपचार गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां बुधवार रात उनकी मृत्यु हो गई।परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोस्वामी गौरव भारती, प्रदेश महामंत्री डॉ. विनीत मिश्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमहंस सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महफूज खान, गोरखपुर जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा, महराजगंज जिलाध्यक्ष अनन्त गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल जायसवाल, कैम्पियरगंज ब्लॉक अध्यक्ष धनपत विश्वकर्मा, संरक्षक वीरेन्द्र सिंह, सत्यदेव गुप्ता, हरिपाल चौधरी, खोराबार ब्लॉक अध्यक्ष विकास राव, कृष्ण मुरारी, छोटेलाल, महेश कुमार सहित सैकड़ों प्रबन्धक, पत्रकार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}