गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि को लेकर विधायक श्री सिसौदिया ने मुख्यमंत्री से की चर्चा

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने राजस्व टीमों द्वारा तत्काल मौका अवलोकन की बात कही
गरोठ। मंदसौर जिले के गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें है। विधायक श्री चंदर सिंह सिसौदिया ने ओलावृष्टि को लेकर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर जमीनी स्थिति की जानकारी दी। साथ ही आपने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग से दूरभाष पर चर्चा कर तत्काल प्रभावित गांवों में मौका अवलोकन की बात कही।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में ओलावृष्टि हुई है। भोपाल विधानसभा सत्र में असमय बारिश और ओलावृष्टि की सूचना जैसे ही विधायक श्री सिसोदिया को मिली, उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री श्री यादव को इससे अवगत करवाया और जिला कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग से भी दूरभाष पर चर्चा की ।
विधायक श्री सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर मुश्किल कि घड़ियों में किसानों के साथ है।



