मांगमंदसौर जिलासीतामऊ

अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सीतामऊ। अभिभाषक संघ ने प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एसडीएम शिवानी गर्ग को ज्ञापन सौंपा। इसमें तत्काल प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और न्यायालय परिसरों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की हत्या की घटना की निंदा की। संघ ने एक दिन का प्रतिवाद दिवस मनाते हुए न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर घटना पर आक्रोश जताया। अभिभाषक संघ ने सरकार से मृत अधिवक्ता के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा प्रदेश के सभी न्यायालय परिसरों में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की भी मांग की है।

संघ अध्यक्ष राजीव भार्गव ने बताया कि हाल के वर्षों में अधिवक्ताओं के साथ गंभीर आपराधिक घटनाएँ बढ़ी हैं। पिछले दो दशकों में कई अधिवक्ताओं की हत्या तक हो चुकी है। विगत दिनों सीतामऊ न्यायालय परिसर में अभिभाषक साथी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया था। सभी न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त होने से अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना रहता है।

=============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}