
मुख्य यांत्रिक इंजीनियर गोरखपुर को आठ-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, सभी मुद्दों पर त्वरित समाधान का मिला आश्वासन
बरेली/इज्जतनगर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर कारखाने के निरीक्षण के दौरान आज गोरखपुर मंडल के आदरणीय मुख्य यांत्रिक इंजीनियर मनोज कुमार अग्रवाल पहुंचे। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ (कारखाना मंडल) ने कर्मचारी हितों के लिए आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। आर.टी. शॉप के कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) का भुगतान,खेलकूद गतिविधियों को पुनः प्रारंभ करना,शॉप में स्प्रे पेंटिंग के लिए अलग शेड का निर्माण,, कर्मचारियों का भविष्य निधि (पी.एफ.) भुगतान समय पर सुनिश्चित करना,छुट्टी एवं अवकाश खातों में हो रही अनियमितताओं में सुधार,कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं/नोटिफिकेशनों में कर्मचारियों को पर्याप्त समय प्रदान करना जैसे समस्याओं पर ज्ञापन दिया।ज्ञापन सौंपने के बाद मुख्य यांत्रिक इंजीनियर महोदय ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया और कर्मचारियों के हित में शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने आर.टी. शॉप के कर्मचारियों को इंसेंटिव देने के संबंध में स्थानीय अधिकारियों को तत्काल निर्देश भी जारी कर दिए।नन्दन सागर, केन्द्रीय मंत्री विवेक शर्मा, वसीम मियाँ, वीरेन्द्रपाल, धनकुमार पासवान, रोहित कुमार, चन्दन रावत, रुद्रप्रताप, विनोद शर्मा, देवा, अरविन्द भदौरिया, दलसिंगार यादव, जयप्रकाश सिंह, हरिहर प्रसाद,अजय कन्नौजिया, मनोज कुमार एवं अन्य संघ पदाधिकारी शामिल हुए।


