व्यापार व्यवसाय

सर्राफा मार्केट में कीमतों का तूफान थमा, अब लगातार गिर रहे सोने-चांदी के दाम

सर्राफा मार्केट में कीमतों का तूफान थमा, अब लगातार गिर रहे सोने-चांदी के दाम

एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹3560 और 22 कैरेट गोल्ड के भाव ₹3260 कम हुए हैं। आज की बात करें तो आज इनके भाव प्रति दस ग्राम ₹10 कम हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो इसकी भी चमक आज लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है औऱ इन तीन दिनों में प्रति किग्रा यह ₹15,100 सस्ता हुआ है।

चांदी की कीमतों में बुधवार 18 फरवरी को भी गिरावट जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का दाम 72 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया। हालांकि बाद में कुछ रिकवरी आई, लेकिन कीमतें 73 डॉलर प्रति औंस के आसपास ही बनी रही। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.54 प्रतिशत की गिरावट है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,30,204 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। यह पिछले सत्र की तुलना में 0.62 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय संकेत, मुनाफावसूली और बढ़ती अस्थिरता के चलते कीमतों पर दबाव बना रहा।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने 17 फरवरी की शाम 6:30 बजे के सत्र में चांदी का मानक भाव 2,32,955 रुपये प्रति किलो बताया। यह पिछले 24 घंटों में 3.32 प्रतिशत की गिरावट है।

दो दिन की गिरावट के बाद 18 फरवरी 2026 को MCX पर सोना 1% से ज्यादा चढ़कर ₹1,53,303 पर पहुंचा, जबकि चांदी में करीब 2% की तेजी रही। डॉलर मजबूती और अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। विशेषज्ञों ने अहम सपोर्ट-रेजिस्टेंस स्तर बताए हैं।

MCX पर अप्रैल फ्यूचर्स गोल्ड करीब ₹2,000 यानी लगभग 1.2% चढ़कर ₹1,53,303 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च फ्यूचर्स चांदी ₹4,100 से ज्यादा यानी करीब 2% उछलकर ₹2,32,930 प्रति किलो तक पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर:-

सोना सपोर्ट $4,880 और $4,824, रेजिस्टेंस $4,955 और $5,000

चांदी सपोर्ट $71.20 और $68.80, रेजिस्टेंस $76 और $78.40

MCX स्तर:-

सोना सपोर्ट ₹1,49,800 और ₹1,47,700, रेजिस्टेंस ₹1,53,150 और ₹1,55,500

चांदी सपोर्ट ₹2,24,400 और ₹2,18,800, रेजिस्टेंस ₹2,32,200 और ₹2,36,000

मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमत 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट है. वहीं एक दिन पहले की बात करें तो  17, फरवरी 2026 तारीख को मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 1,56,480 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट थी. यानी पिछले के मुकाबले आज मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 2,240 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट कम हो गई है‌।24 कैरेट सोने का भाव 01 फ़रवरी 2026 को 1,60,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।18 फ़रवरी 2026 को मध्य प्रदेश शहर में 24 कैरेट सोने का रेट 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।फ़रवरी 2026 में 24 कैरेट सोने का अधिकतम भाव 1,60,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।फ़रवरी 2026 में 24 कैरेट सोने की न्यूनतम कीमत 1,53,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है।18 फ़रवरी 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत में 6390 रुपये की गिरावट हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}